बंटी-बबली की जोड़ी गिरफ्तार: फिल्म देख ऐसी वारदात करने लगे साक्षी-अमन, सड़कों पर मचाया गदर; CCTV में हुए कैद
गिरफ्तार आरोपी की पहचान त्रिलोकपुरी हरिजन कॉलोनी निवासी अमन और संगम विहार निवासी साक्षी के रूप में हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कृष्णा नगर में बॉलीवुड फिल्म बंटी और बबली से प्रेरित होकर झपटमारी करने वाले बंटी और बबली की जोड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों कृष्णा नगर में लगातार वारदात को अंजाम दे रहे थे। एक महिला से फोन झपटने के दौरान दोनों सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान त्रिलोकपुरी हरिजन कॉलोनी निवासी अमन और संगम विहार निवासी साक्षी के रूप में हुई है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि 18 मार्च को कृष्णा नगर में पुलिस को झपटमारी की सूचना मिली।
मौके पर पुलिस को शिकायतकर्ता ईस्ट आजाद नगर निवासी भारती कपूर मिली। उन्होंने बताया कि सुबह करीब आठ बजे एक लड़का और एक लड़की बाइक पर आए और उनका मोबाइल झपटकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आस पास के इलाके में लगे कैमरों की फुटेज को खंगाला, जिसमें बदमाशों की तस्वरी कैद थी।
पुलिस ने बदमाशों के भागने की दिशा में लगे 60 से अधिक सीसीटीवी कैमरे के विश्लेषण किया। जांच के दौरान पुलिस को बाइक का नंबर भी मिल गया। पुलिस ने बाइक के मालिक की पहचान करने के बाद आरोपी अमन और साक्षी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि बॉलीवुड फिल्म बंटी और बबली से प्रेरित होकर उन्होंने शानदार जीवन शैली के लिए सड़क किनारे आने-जाने वालों से मोबाइल फोन छीनना शुरू कर दिया।
यह भी पढ़ें: Delhi : DRDO के पूर्व वैज्ञानिक से 40 लाख ठगे, साइबर अपराधियों ने बैंक के कस्टमर केयर के नाम पर झांसे में लिया
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.