{"_id":"65b66199c629b8a0db052bcd","slug":"police-arrested-accused-in-who-murderd-acp-son-lakshya-in-delhi-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"ACP Son Murder: लक्ष्य की हत्या करने वाला आरोपी पानीपत से गिरफ्तार, नहर में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ACP Son Murder: लक्ष्य की हत्या करने वाला आरोपी पानीपत से गिरफ्तार, नहर में मिला शव
Sun, 28 Jan 2024 07:55 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 28 Jan 2024 07:55 PM IST
सार
दिल्ली पुलिस के एसीपी के बेटे लक्ष्य का शव समालखा हरियाणा के पास नहर से लक्ष्य का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास को पानीपत से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
एसीपी के बेटे की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली पुलिस में तैनात एसीपी के बेटे लक्ष्य की हत्या का मुख्य आरोपी विकास भारद्वाज को पुलिस ने पानीपत से गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने उसके कब्जे से लक्ष्य की इकोस्पोर्ट कार बरामद कर ली है। रविवार शाम गोताखोरों ने समालखा हरियाणा के पास नहर से लक्ष्य का शव भी बरामद कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने उधार में लिए पैसे वापस नहीं करने पर हत्या की बात कबूल की है।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मुख्य आरोपी से पूछताछ कर घटना की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। इस मामले में एक आरोपी अभिषेक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने उसे तीन दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की। खुलासा किया कि उसका दोस्त विकास भारद्वाज तीस हजारी अदालत में एक वकील का क्लर्क है। विकास ने उसे बताया था कि तीस हजारी अदालत में वकालत करने वाले लक्ष्य ने उससे रुपये उधार लिए। रुपये वापस मांगने पर वह उसके साथ दुर्व्यवहार करता है। उसके बाद उन लोगों ने लक्ष्य की हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन
22 जनवरी को विकास लक्ष्य को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए रोहतक ले गया। वहां से लौटने के दौरान उनलोगों ने पानीपत में नहर के किनारे लक्ष्य को बहाने से कार से उतारा। फिर उसे नहर में धक्का देकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद विकास लक्ष्य की कार लेकर फरार हो गया। इस खुलासे के बाद पुलिस विकास के साथ साथ नहर में लक्ष्य के शव की तलाश शुरू की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि तकनीकी जांच से पता चला कि विकास पानीपत में मौजूद है। पुलिस की टीम ने रविवार को छापा मारकर उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस उसे लेकर समयपुर बादली थाना पहुंची, जहां शुरुआती पूछताछ में अपराध कबूल करने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन