{"_id":"66365f49f866e26a42024094","slug":"police-arrested-accused-in-sex-racket-case-in-gurugram-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sex Racket: व्हाट्सएप के जरिए चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिसकर्मी ने ग्राहक बनकर आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sex Racket: व्हाट्सएप के जरिए चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिसकर्मी ने ग्राहक बनकर आरोपी को दबोचा
Sat, 04 May 2024 09:46 PM IST
श्याम जी.
पीटीआई, गुरुग्राम
पीटीआई, गुरुग्राम
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 04 May 2024 09:46 PM IST
सार
गुरुग्राम में पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी व्हाट्सएप का उपयोग करके सेक्स रैकेट चलाता था। उसके पास कई महिलाओं की तस्वीरें और फोन नंबर थे।
विज्ञापन
Police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुग्राम में पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी व्हाट्सएप का उपयोग करके सेक्स रैकेट चलाता था। उसके पास कई महिलाओं की तस्वीरें और फोन नंबर थे। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने प्लान तैयार करके आरोपी को गिरफ्तार किया है। एक पुलिसकर्मी एक होटल के बाहर ग्राहक बनकर गया। पुलिस ने बताया कि दो महिलाओं के साथ कार में सवार व्यक्ति को शुक्रवार को होटल के बाहर से गिरफ्तार किया, जिसकी जानकारी शनिवार को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी बाबुल शेख के खिलाफ न्यू कॉलोनी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्हें शिकायत मिली थी कि शेख और उसके साथी अनूप द्वारा व्हाट्सएप के जरिए वेश्यावृत्ति का रैकेट चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जब ग्राहक बनकर एक पुलिसकर्मी ने शेख से संपर्क किया तो उसने धोखेबाज ग्राहक को कई महिलाओं की तस्वीरें और उनकी फीस बताई। आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
विज्ञापन
एक पुलिसकर्मी ने ग्राहक बनकर शुक्रवार रात शेख को फोन किया। आठ हजार रुपये में सौदा तय होने के बाद शेख ने उसे ओल्ड रेलवे रोड पर एक होटल में पहुंचने के लिए कहा, जहां एक और पुलिस टीम तैनात की गई थी। शेख दो महिलाओं के साथ कार से होटल आया था, जब उसने फर्जी ग्राहक से फीस ले ली तो पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से वह पैसे भी बरामद कर लिए, जो ग्राहक बनकर पुलिसकर्मी ने उसे दिए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने खुलासा किया कि अनूप और वह रैकेट संचालित करते थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और दूसरे आरोपी अनूप को पकड़ने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन