फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested a student who sold stolen phones on OLX

Delhi: चोरी के फोन ओएलएक्स पर बेच रहा छात्र गिरफ्तार, पुलिस ने ग्राहक बनकर आरोपी को दबोचा

Thu, 28 Mar 2024 06:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 28 Mar 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Police arrested a student who sold stolen phones on OLX
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

किशनगढ़ थाना पुलिस ने चोरी के मोबाइल फर्जी आईडी से ओएलएक्स पर बेचने वाले इग्नू के बीएससी द्वितीय वर्ष के छात्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस मोबाइल खरीदने के लिए फर्जी ग्राहक बनी और अवनीश राजमुड़े (24) को एमसीडी पार्क, मुनिरका गांव से दबोच लिया।आरोपी ओएलएक्स पर 50 से ज्यादा मोबाइल बेच चुका है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के दो महंगे फोन बरामद किए हैं।

विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सेक्टर-5, आरकेपुरम निवासी अभिनव कुमार तिवारी ने मोबाइल व अन्य सामान चोरी होने की शिकायत 11 मार्च को ऑनलाइन की थी। मामला दर्जकर किशनगढ़ थानाध्यक्ष शंभू नाम की देखरेख में हवलदार योगेश यादव, विनोद यादव और अजय यादव व सिपाही अनिल की टीम ने जांच शुरू की। जांच में आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी और मुखबिरों की मदद से आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया गया व चोरी हुए मोबाइल को सर्विलांस पर रखा गया।
विज्ञापन


जांच में पता लगा कि चोरी के मोबाइल को कोई फर्जी आईडी से ओएलएक्स पर बेच रहा है। इसके बाद हवलदार योगेश यादव ने नकली ग्राहक बनकर आरोपी से बात की और सौदा 7500 रुपये में तय कर लिया। पुलिस ने अवनीश को मोबाइल को देने के लिए बुलाया और गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed