फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrested 28-year-old boxing coach allegedly sexually assaulting his 19-year-old student

हरियाणा की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी ने कोच पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 17 Mar 2020 10:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नईदिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नईदिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 17 Mar 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 28-year-old boxing coach allegedly sexually assaulting his 19-year-old student
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। हरियाणा की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ी ने अपने कोच पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खिलाड़ी के आरोप लगाने के बाद हड़कंप मच गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


दरअसल, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुके कोच संदीप मलिक पर उनकी ही 19 वर्षीय शिष्या ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसके बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने आरोपी कोच संदीप मलिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल में क्लासिक बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2020 का 29 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजन किया गया था। इस चैंपियनशिप में कोच संदीप हरियाणा महिला टीम के साथ गए थे। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता के लिए टीम 27 फरवरी को दिल्ली से दुरंतो एक्सप्रेस से गई थी। आरोप है कि इस दौरान ट्रेन और फिर कोलकाता में कोच संदीप मलिक ने अपनी शिष्या का यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता ने वहां से लौटते हुए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने में  केस दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी कई प्राइवेट स्कूलों की एकेडमी में कोच रहा है। लल्हेड़ी कालं का रहने वाला आरोपी संदीप मलिक कुछ समय पहले ही बॉक्सिंग छोड़कर कोच बना है। इस समय वह शहर के एक स्कूल में चल रही एकेडमी में कोच था और वहां से बार-बार गायब हो जाता था। कोच पर इस तरह के आरोप लगने के बाद हर कोई अचंभित है और खेल विभाग की संचालित एकेडमी में खिलाड़ियों को कोचिंग करने की बात कह रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed