{"_id":"5d21c62d8ebc3e6c940cf522","slug":"police-arrest-mother-and-uncle-in-jewar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर में झूठी आन के लिए की थी बेटी की हत्या, मां और चाचा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर में झूठी आन के लिए की थी बेटी की हत्या, मां और चाचा गिरफ्तार
Sun, 07 Jul 2019 03:45 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जेवर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 07 Jul 2019 03:45 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर कोतवाली क्षेत्र के दस्तमपुर गांव में हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी मां और चाचा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य आरोपी परिजनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।
गांव दस्तमपुर में बृहस्पतिवार रात घर में छत पर सोते वक्त युवती निशा की तीन गोलियां मार हत्या कर दी गई थी। मामले में पति सुनील ने युवती की मां, दो भाई, चाचा-चाची, जीजा समेत परिवार के 9 लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
आरोप लगाया कि निशा के मायके पक्ष के लोग उनकी कोर्ट मैरिज से नाखुश थे। इसी कारण देर रात उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने दबिश देकर मां ऊषा देवी व चाचा राजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। निशा के पिता देवीचरण के खिलाफ मुकदमा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
जेवर कोतवाली प्रभारी सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि पूछताछ में मां और चाचा ने स्वीकार किया कि इस शादी से उनकी समाज में काफी बदनामी हो रही थी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। शेष सात लोगों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।