फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrest Mohania been secretly executed, was not aware of streams

गुप्त तरीके से दिया गया मोहनिया की गिरफ्तारी को अंजाम, नहीं लगी धाराओं की भनक

Sun, 26 Jun 2016 02:06 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा /अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 26 Jun 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Police arrest Mohania been secretly executed, was not aware of streams
दिनेश मोहनिया की गिरफ्तारी - फोटो : अमर उजाला

नेबसराय थाना पुलिस ने संगम विहार के विधायक दिनेश मोहनिया की गिरफ्तारी को बहुत ही गुप्त तरीके से अंजाम दिया है। पुलिस ने विधायक और उसके समर्थकों को इस बात की भनक नहीं लगने दी थी कि दर्ज एफआईआर में मोहनिया के खिलाफ छेड़छाड़ की गैर जमानती धाराएं जोड़ दी गई हैं। 

विज्ञापन


महिला ने कोर्ट में दिए बयानों में विधायक पर छेड़छाड़ व कपड़े फाड़ने के आरोप लगाए हैं। मोहनिया ने शुक्रवार सुबह अपने समर्थकों को नेबसराय थाने जाकर पूछताछ में शामिल होने की बात कह दी थी। 
विज्ञापन


लेकिन उन्हें इस बात का आभास नहीं था कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए ढूंढ रही है। विधायक के एक खास साथी ने बताया कि उन्हें ये पता था कि मोहनिया समर्थकों के साथ नेबसराय थाने जाएंगे। पुलिस विधायक को गिरफ्तार कर लेगी और फिर जमानत पर रिहा कर देगी। क्योंकि उनके खिलाफ 22 जून को जो एफआईआर दर्ज है वह जमानती धाराओं में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के बयान देते ही वांटेड की तरह हुई मोहनिया की तलाश

Police arrest Mohania been secretly executed, was not aware of streams
दिनेश मोहनिया - फोटो : ANI

एफआईआर में छेड़छाड़ की धाराएं जोड़ने की जानकारी न तो विधायक को पता लगी और न ही समर्थकों को। दूसरी तरफ जैसे ही पीड़ित महिला ने कोर्ट में विधायक द्वारा छेड़छाड़ करने का बयान दिया उसके बाद पुलिस ने विधायक दिनेश मोहनिया को वांटेंड की तरह तलाश करना शुरू कर दिया। 

नेबसराय थाना पुलिस सूत्रों के अनुसार, विधायक को पहले तफ्तीश में शामिल होने के लिए दो नोटिस भेजे गए थे, लेकिन उनके परिजनों ने नोटिस लेने से मना कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार रात विधायक को पकड़ने के लिए कई जगह दबिश दी, पर वह नहीं मिले।

इसके बाद शनिवार दोपहर को मोहनिया जब खानपुर में प्रेस वार्ता कर रहे थे उसी समय भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और विधायक को मीडिया के बीच से उठा लिया। महिला ने अपने बयान में विधायक के साथियों पर भी आरोप लगाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विधायक के साथियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। 

आप विधायक दे रहे थे आरोपों पर सफाई

Police arrest Mohania been secretly executed, was not aware of streams
‌द‌िनेश मोहन‌िया की गिरफ्तारी - फोटो : ट्व‌िटर से
गिरफ्तारी के समय विधायक दिनेश मोहनिया मीडियाकर्मियों को बुलाकर अपने ऊपर लगे आरोपों को लेकर सफाई दे रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें किसीके साथ छेड़छाड़ व बदतमीजी नहीं की। 

उनके ऊपर लगे आरोप झूठे हैं। दिल्ली पुलिस रात को जिस तरह से उनके घर बिना सूचना दिए पहुंची, उससे लगता है कि पुलिस किसी के निर्देश पर काम कर रही है।

कई समर्थक थाने पहुंचे 
मोहनिया की गिरफ्तार करने की सूचना जैसे-जैसे उनके समर्थकों के पास पहुंची तो वे नेबसराय थाने पहुंचने लगे। शाम तक विधायक के करीब दो हजार
समर्थक नेबसराय थाने पहुंच गए थे। समर्थकों ने विधायक के समर्थन में नारेबाजी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed