फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prof. Yogesh Singh assumes charge as DU Vice-Chancellor for the second time

Delhi NCR News: प्रो. योगेश सिंह ने दूसरी बार संभाला डीयू कुलपति का कार्यभार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने बृहस्पतिवार को लगातार दूसरी बार पदभार संभाल लिया। वह डीयू के इतिहास में दूसरा कार्यकाल संभालने वाले पहले कुलपति बन गए हैं। उनका पहला कार्यकाल 7 अक्तूबर 2026 को पूरा हुआ था। इसके बाद 8 अक्तूबर को उन्होंने दूसरे कार्यकाल की जिम्मेदारी संभाली, जो पांच वर्ष का होगा।
प्रो. योगेश सिंह को वर्ष 2021 में दिल्ली विश्वविद्यालय का 23वां कुलपति नियुक्त किया गया था। उनसे पहले डीयू में सबसे लंबे समय तक कुलपति रहने का रिकॉर्ड मॉरिस ग्वायर के नाम था। वह 1938 से 1950 तक करीब 12 वर्षों तक इस पद पर रहे। उस समय कुलपति के कार्यकाल की कोई निश्चित समयसीमा निर्धारित नहीं थी।
विज्ञापन

प्रो. योगेश सिंह की दूसरे कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्ति विश्वविद्यालय के नियमों में वर्ष 2023 में हुए बदलाव के बाद संभव हुई। सितंबर 2023 तक डीयू के नियमों के अनुसार कुलपति की नियुक्ति केवल पांच वर्ष के लिए होती थी। डीयू की कार्यकारी परिषद ने वर्ष 2014 में ही इस नियम में बदलाव के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी, लेकिन राष्ट्रपति की मंजूरी वर्ष 2023 में मिलने के बाद कुलपति को दूसरे पांच वर्षीय कार्यकाल के लिए पुनर्नियुक्त करने का रास्ता साफ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा मंत्रालय ने इसी वर्ष जुलाई में प्रो. योगेश सिंह की पुनर्नियुक्ति की अधिसूचना जारी की थी। दिल्ली विश्वविद्यालय का कुलपति बनने से पहले वह वर्ष 2016 से 2021 तक दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) के तीसरे कुलपति रहे। इससे पहले वर्ष 2014 से 2016 तक नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसआईटी) के निदेशक और 2011 से 2014 तक गुजरात स्थित महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा के कुलपति के रूप में भी कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed