{"_id":"4b4e0966579e2b23eefb3cad9195216f","slug":"police-are-vandalizing","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसगिरी छोड़ ‘गुंडागिरी’ कर रहे पुलिसवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिसगिरी छोड़ ‘गुंडागिरी’ कर रहे पुलिसवाले
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 19 Jan 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस को खुद अनुशासन रास नहीं आ रहा है। अफसरों का निर्देश हो या पुलिस मैनुअल, गाजियाबाद पुलिस ने सभी को ताक पर रखा हुआ है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़ा गया दरोगा विकास ऐसा अकेला नहीं, जिस पर निलंबन की गाज गिरी हो। एक साल में ऐसे 121 पुलिसवाले रहे, जिन्हें निलंबित किया गया। यानि हर महीने 12 पुलिसवाले और हर तीसरे दिन एक पुलिसवाले पर निलंबन की गाज गिरी।
विज्ञापन
इन आंकड़ों से ऐसा लग रहा है कि पुलिसवाले ‘पुलिसगिरी’ से ज्यादा ‘गुंडागिरी’ कर रहे हैं। सस्पेंड किए गए पुलिसवालों में सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर तक शामिल हैं।
विज्ञापन
सालभर में 82 सिपाही और 26 सब-इंस्पेक्टर सस्पेंड किए गए। एसएसपी ने सभी अधीनस्थों को चेतावनी दे दी है कि अगर आपराधिक मामलों में लिप्त मिले तो बख्शा नहीं जाएगा।
2013 में सस्पेंड हुए पुलिसवाले
इंस्पेक्टर - 03
सब-इंस्पेक्ट - 26
हेडकांस्टेबल - 07
एएसआई - 01
कांस्टेबल - 82
फॉलोअर - 01
फायरमैन - 01