फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police and officials stopped Kerala MPs on their way to Sambal at Chhijarasi toll plaza

UP: संभल जा रहे केरल के सांसदों को पुलिस व अधिकारियों ने छिजारसी टोल प्लाजा पर रोका, समझा-बुझाकर भेजा वापस

Wed, 27 Nov 2024 07:27 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा (हापुड़) Published by: श्याम जी. Updated Wed, 27 Nov 2024 07:27 PM IST
सार

संभल जा रहे केरल  के सांसदों को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने छिजारसी टोल प्लाजा पर रोक लिया। अधिकारियों ने नेताओं को संभल जाने से रोकते हुए समझा-बुझाकर वापस भेजा। 

विज्ञापन
Police and officials stopped Kerala MPs on their way to Sambal at Chhijarasi toll plaza
संभल जा रहे सांसदों को पुलिस ने रोका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल जा रहे केरल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग पार्टी के राज्यसभा सांसद पीवी अब्दुल बहाव, हैरिस बीरन, सांसद ईटी मोहम्मद बशीर, नवास गनी और एकेए अब्दुल समद के काफिले को पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने छिजारसी टोल प्लाजा पर रोक लिया। अधिकारियों ने नेताओं को संभल जाने से रोकते हुए समझा-बुझाकर वापस भेजा। इसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि राहुल गांधी के जाने की सूचना पर पूरे दिन पुलिस अलर्ट रही।

विज्ञापन


बुधवार को राहुल गांधी के संभल जाने की सूचना के चलते सुबह से ही एसडीएम लवी त्रिपाठी और सीओ अनीता चौहान पुलिस फोर्स के साथ टोल प्लाजा पर तैनात थी। राहुल गांधी तो नहीं पहुंचे, लेकिन दोपहर को केरल के सांसदों के काफिले को टोल प्लाजा पर पहुंचते ही पुलिस ने रोक लिया। केरल नेता संभल जाने की जिद पर अड़े थे, लेकिन अधिकारियों ने उनके वहां पहुंचने से माहौल खराब होने का हवाला देते हुए नहीं जाने को कहा। आधे घंटे की रस्सा-कसी के बाद अधिकारी उन्हें वापस भेजने में सफल रहे। वहीं, राहुल गांधी और प्रियंका के आने की संभावना के चलते अधिकारी पुलिस फोर्स के साथ टोल प्लाजा पर डेरा डाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed