{"_id":"59665b414f1c1be97f8b4574","slug":"police-alert-in-gurugram-after-amarnath-terror-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले के बाद सतर्क दिखी पुलिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले के बाद सतर्क दिखी पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ में हुए आतंकी हमले की घटना के बाद कमिश्ररी की पुलिस ने मंगलवार की रात को मेट्रो स्टेशन पर जांच अभियान चलाया। इस दौरान दस्ते ने एम जी रोड पर स्थित मॉल में सुरक्षा का जाएजा लिया। डीसीपी ईस्ट दीपक सहारण के नेतृत्व में चलाये गए सघन अभियान के दौरान पुलिस टीम ने मेट्रो स्टेशन की सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान डॉग स्क्वॉयड टीम भी मौजूद रही। डीसीपी ईस्ट ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी देखें। उनके कंट्रोल रूम में मिली खामी के बारे में उन्हें जानकारी दी गई।
विज्ञापन
गन प्वॉइंट पर लड़की को बंधक बनाकर गहने व नकदी लूटी
बीती रात हेलीमंडी जाटौली के वार्ड-10 अज्ञात लुटेरों ने गन प्वॉइंट पर सोने-चांदी के गहने लूट लिए। जटौली निवासी मनोज ने पटौदी थाना पुलिस को बताया मंगलवार रात करीब एक बजे के आसपास उसकी लड़की शौच के लिए कमरे से बाहर निकली, तो लुटेरों ने लड़की को जान से मारने की धमकी देकर काबू कर लिया।
विज्ञापन
गहनों के बारे में पूछताछ करने पर उसने सब कुछ बता दिया। इसके बाद लुटेरों ने घर में रखे सोने-चांदी के गहने व नकदी लूट लिए। लुटेरे लड़की को भी अपने साथ बाइक पर बैठाकर कुछ दूरी पर लेकर गए, इसके बाद लड़की को धक्का देकर फरार हो गए। पटौदी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन