{"_id":"fb6587aa4fa9eb98cf4ae1285afd1f7e","slug":"poison-eat-boyfriend-s-home-ruckus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी के घर में खाया जहर, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी के घर में खाया जहर, हंगामा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 05 Sep 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमकॉम छात्र ने बृहस्पतिवार रात प्रेमी के घर जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा कविनगर और प्रेमी सिहानी गेट क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन
आरोप है कि छात्रा के प्रेमी से पांच से संबंध हैं। इस दौरान उसने शादी का झांसा देकर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाए और अब दूसरी लड़की से शादी कर रहा है।
इससे नाराज छात्रा ने प्रेमी के घर जाकर हंगामा किया और फिर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे खलबली मच गई। सीओ द्वितीय कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सूचना मिली है।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजा गया है। हालांकि देर रात तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं थी। मामले की जांच कराई जा रही है।
सूचना है कि प्रेमी की दूसरी जगह शादी की बात चल रही है, जिससे नाराज होकर छात्रा ने यह कदम उठाया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन