फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PMO asked Dadri report to home secretaryt

PM नहीं बोले पर पीएमओ ने गृहसचिव से मांगी दादरी की रिपोर्ट

Thu, 08 Oct 2015 04:28 AM IST
Updated Thu, 08 Oct 2015 04:28 AM IST
विज्ञापन
PMO asked Dadri report to home secretaryt

दादरी घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की विपक्ष की ओर से लगातार चल रही मांग के बीच गृह सचिव ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को घटना की पूरी जानकारी दी है।

विज्ञापन


गृहसचिव राजीव महर्षि ने मंगलवार देर शाम प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्र से मुलाकात कर उत्तर प्रदेश सरकार की भेजी गई रिपोर्ट का ब्योरा भी दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पीएमओ ने गृहमंत्रालय से सांप्रदायिक हिंसा पर अपनी चिंता जाहिर की है। मंत्रालय ने दो दिन पहले सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी किया था।

यूपी सरकार की रिपोर्ट से केंद्र नहीं है संतुष्ट

PMO asked Dadri report to home secretaryt

गृह मंत्री राजनाथ सिंह पिछले दो दिनों से कई बार कह चुके हैं कि देश में सांप्रदायिक गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है दादरी घटना की उत्तर प्रदेश सरकार की भेजी गई रिपोर्ट से केंद्र संतुष्ट नहीं है।


रिपोर्ट में उस गोमांस का कोई जिक्र नहीं है जिसके सेवन की अफवाह के चलते करीब 200 लोगों की भीड़ ने 50 वर्षीय इकलाख को मार डाला। इस रिपोर्ट में सिर्फ घटनाक्रम का ब्योरा है जिसे मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर तैयार किया गया है।

इसमें घटना के पीछे की साजिश और इसके लिए जिम्मेदार संवेदनशील माहौल का कोई जिक्र नहीं है। ना ही भीड़ को भड़काने वाले लोगों की बात कही गई है।

गृहमंत्रालय सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रतिबंधित पशु के मांस के खाने की अपुष्ट सूचना पर भीड़ ने इकलाख और उसके बेटे पर हमला किया। गृहमंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने रिपोर्ट भेजने की सिर्फ औपचारिकता पूरी की है।

माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

PMO asked Dadri report to home secretaryt

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बिसाहड़ा कांड के सिलसिले में एक बार फिर टिप्पणी की है। बुधवार को एक कार्यक्रम के बाद जब उनसे इस घटना पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गृह मंत्री के अनुसार मामला चाहे राज्य सरकार से जुड़ा हो या केंद्र से, माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध कड़ा कदम उठाया जाएगा। राजनाथ ने एक दिन पहले भी दादरी की घटना पर दुख जताते हुए लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की थी।

उन्होंने कहा था कि यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं सभी नागरिकों से सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करता हूं। यह हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने इस मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी थी और सुझाव दिया था कि ऐसे इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटना फिर न हो।

केंद्र सरकार ने भी इस पर चिंता जताते हुए सभी राज्यों को उन लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा था, जो धार्मिक भावनाएं आहत कर देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे को कमजोर करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed