फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM visits the preparation faster, become two helipads

पीएम दौरे को लेकर तैयारी तेज, बनेंगे दो हेलीपैड

Fri, 25 Dec 2015 06:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 25 Dec 2015 06:17 AM IST
विज्ञापन
PM visits the preparation faster, become two helipads

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 31 दिसंबर को नोएडा के सेक्टर-62 में प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। बृहस्पतिवार को एसपी सिटी दिनेश यादव, सिटी मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह, डीएसपी डॉ. अनूप कुमार और सेक्टर-58 थाना प्रभारी रविकांत पाराशर ने सभा स्थल का दौरा किया। इस दौरान यहां हेलीपैड व पार्किंग बनाए जाने के स्थान तय किए गए।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री दिल्ली-मेरठ हाईवे (एनएच-24) के चौड़ीकरण का शुभारंभ करने के लिए नोएडा आ रहे हैं। कार्यक्रम सेक्टर-62 के ए-33 पर होगा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने पूरे इलाके का भ्रमण किया। अधिकारियों ने हेलीपैड व पार्किंग के स्थानों का चयन किया।
विज्ञापन


इस दौरान एनएचएआई के अधिकारी भी मौजूद रहे। सिटी मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह यादव ने बताया कि सी-55 में दो हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। वहीं, एनआईबी, छिजारसी, सेक्टर-71 समेत कुल पांच स्थानों पर पार्किंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। यहां लोग वाहन खड़े कर जनसभा स्थल तक पैदल जाएंगे। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि फिलहाल पीएमओ की ओर से लिखित में प्रधानमंत्री के दौरे के संबंध में औपचारिक सूचना नहीं मिली है, लेकिन केंद्रीय डॉ. मंत्री महेश शर्मा उनके आने के संकेत दिए हैं।


इससे तैयारी पूरी कर ली गई है। वहीं, सेक्टर-62 को चमकाने का काम प्राधिकरण पूरा करवा रहा है। सेक्टर की सड़कों की मरम्मत तेजी से हो रही है। सफाई के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं। सड़कों के किनारे हरियाली पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed