फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM's appeal on Aayush Kwath ineffective in Delhi

कोरोना से जंगः आयुष क्वाथ पर पीएम की अपील दिल्ली में बेअसर, केंद्र बार-बार लिख रहा पत्र

Sat, 02 May 2020 05:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 02 May 2020 05:04 AM IST
विज्ञापन
PM's appeal on Aayush Kwath ineffective in Delhi
आयुष मंत्रालय की सलाह - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए देशी नुस्खे अपनाने की अपील की जिसके बाद केंद्र की ओर से आयुष क्वाथ का उत्पादन ज्यादा से ज्यादा करने के आदेश भी जारी हुए। इसके बावजूद दिल्ली में पीएम मोदी की अपील बेअसर दिखाई दे रही है। 

विज्ञापन


आयुष क्वाथ सहित तमाम इम्युनिटी बूस्टर उत्पादों के लिए दुकानों पर मांग बढ़ रही है लेकिन इनकी आपूर्ति मुश्किलों में है। इसके पीछे वजह है निर्माता कंपनियों को लाइसेंस नहीं मिल पाना। सूत्रों के अनुसार ये फाइलें इन दिनों स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारियों के कार्यालय में धूल फांक रही हैं। इन अधिकारियों से जब लाइसेंस न देने के पीछे के कारणों को पूछा गया तो जवाब नहीं मिला। 
विज्ञापन


सूत्रों से पता चला है कि दिल्ली में बीते दो वर्ष से आयुष विभाग का लाइसेंस प्राधिकरण औषधि नियंत्रण अधिकारी तैनात नहीं है। यह पद लंबे समय से खाली है लेकिन कुछ समय पहले तक अतिरिक्त प्रभार के जरिये काम चल रहा था लेकिन दो साल से यह प्रभार भी अब किसी को नहीं मिला है जिसके चलते लाइसेंस भी नहीं दिया जा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल पीएम मोदी की अपील के बाद 28 मार्च और फिर 24 अप्रैल को दो बार केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए आयुष स्वास्थ्य उत्पादकों का निर्माण ज्यादा से ज्यादा कराने के लिए औद्योगिक कंपनियों को निर्देश दिए थे। 

साथ ही इन्हें तत्काल लाइसेंस उपलब्ध कराने के लिए राज्यों को आदेश दिया गया। इन आदेशों को लेकर लॉकडाउन में खुलीं दवा दुकानों से संपर्क किया गया तो पता चला कि लोगों की मांग तेजी से बढ़ रही है लेकिन उनके पास आयुष क्वाथ नहीं है। 

लक्ष्मी नगर स्थित दवा विक्रेता सुनील शर्मा बताते हैं कि उनके यहां अब तक करीब 300 लोगों के ऑर्डर आ चुके हैं। जामिया स्थित मोहम्मद फैजल बताते हैं कि उनके यहां भी जोशींदा के लिए मांग रही है लेकिन वह आपूर्ति नहीं कर पा रहे हैं। इस पर जब संबंधित कंपनियों से बातचीत की गई तो पता चला कि एक महीने से ज्यादा वक्त भी गुजर चुका है लेकिन दिल्ली में आयुष क्वाथ इत्यादि उत्पादकों का निर्माण शुरू नहीं हुआ है। 


केंद्रीय आयुष मंत्रालय के सचिव डॉ. राजेश कोटेचा भी दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल को ईमेल के जरिए इस समस्या से अवगत करा चुके हैं। उन्होंने ईमेल में यहां तक लिखा है कि इस बारे में दिल्ली के प्रधान सचिव इत्यादि से संवाद भी हुआ है लेकिन इस पर अब तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed