फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Narendra Modi tweets Justice is prevailed after execution of convicts

निर्भया के दोषियों की फांसी के बाद पीएम मोदी ने किया ट्वीट- आज न्याय हुआ है

Fri, 20 Mar 2020 12:04 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 20 Mar 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi tweets Justice is prevailed after execution of convicts
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

सात साल के लंबे इंतजार के बाद 20 मार्च की सुबह निर्भया के चारों गुनहगारों को फांसी हो गई। पूरे देश में इस न्याय को लेकर लोग खुश हैं। दोषियों की फांसी के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने भी ट्वीट कर इंसाफ का स्वागत किया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि आज न्याय हुआ है। महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसका अत्यधिक महत्व है। हमारी नारी शक्तियों ने हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। हमें मिलकर एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है, जहां महिला सशक्तीकरण पर ध्यान दिया जाए, जहां समानता और अवसर पर जोर हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




उनके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सभी से अपील की कि वे संकल्प लें कि देश में दोबारा निर्भया कांड न दोहराया जाए। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि निर्भया को न्याय पाने में सात साल लग गए। आज वह दिन है जब सभी लोगों को संकल्प लेना चाहिए कि अब देश में निर्भया जैसी दूसरी घटना नहीं होगी। इसके लिए सभी के स्तर पर काम करने की जरूरत है।




वहीं स्मृति ईरानी ने कहा है कि मैंने इतने सालों में निर्भया की मां का संघर्ष देखा है। हालांकि न्याय पाने में समय लगा, लेकिन आखिरकार न्याय हुआ। यह लोगों को भी संदेश है कि वे कानून से भाग सकते हैं लेकिन हमेशा के लिए इससे बच नहीं सकते। मुझे खुशी है कि न्याय हुआ। मैं आज के दिन दिल की गहराइयों से स्वागत करती हूं कि आखिरकार निर्भया को न्याय मिला। दोषियों को फांसी हर अपराधी के लिए यह संदेश है कि एक न एक दिन कानून आपको पकड़ लेगा।

केंद्रीय गृहराज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने निर्भया के दोषियों की फांसी पर कहा है कि आईपीसी और सीआरपीसी की सभी खामियां इस केस में खुलकर सामने आ गई हैं। ऐसे मामलों में त्वरित सजा मिलनी चाहिए। इसलिए सरकार आईपीसी और सीआरपीसी में बदलाव लाना चाहती है।

वहीं केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज के दिन न्यायपालिका, सरकार और समाज को यह विचार करना चाहिए कि मृत्युदंड की सजा पाए दोषियों  को इस तरह सात वर्षों तक न्याय व्यवस्था को बरगलाने की अनुमति दी जानी चाहिए या नहीं? यह चारों वो गुनहगार थे जिन्होंने सबसे घिनौने अपराध को अंजाम दिया था। काश इन्हें पहले ही फांसी हो गई होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed