दिल्ली में PM मोदी के लगे आपत्तिजनक पोस्टर्स, 'द लाई लामा' कह कर पुकार रहे सभी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राजधानी दिल्ली में कई जगह आपत्तिजनक पोस्टर लगने का मामला सामने आया है। सबसे आपत्तिजनक पोस्टर एनडीएमसी इलाके में लगाए गए हैं।
इन पोस्टर में नीचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फोटो और ऊपर 'द लाई लामा' लिखा हुआ है। सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आई।
मंदिर मार्ग थाने में संपति बदरंग कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि शुक्रवार शाम तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को राजधानी में ऐसे पोस्टर नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और उत्तर दिल्ली में लगे मिले। सबसे ज्यादा पोस्टर लुटियन की दिल्ली में लगे हुए मिले।
लोग ऐसे कस रहे तंज
गौरतलब है कि इस तरह के पोस्टर काफी दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है और लोग जमकर तंज कस रहे हैं। इनमें प्रधानमंत्री के वादों को झूठा बताकर दलाई लामा कहकर तंज कसा गया है।
इन पोस्टर को लेकर भाजपा नेताओं ने भी आपत्ति जताई। संज्ञान में आते ही एनडीएमसी व दिल्ली पुलिस ने इन पोस्टर को हटाना शुरू कर दिया था।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टर में प्रिंटर व प्रेस का नाम नहीं है। ऐसे में पोस्टरों को छपवाने वाले व चिपकाने वाले का पता लगाना आसान नहीं है।
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार वैसे तो पोस्टरों को लगाने वालों को पोस्टर के आधार पर पकडना आसान नहीं है। ऐसे में पुलिस जहां-जहां पोस्टर लगे हैं वहां आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाल रही है, ताकि पोस्टर लगाने वालों का पता लग सके।
एनडीएमसी अधिकारियों की शिकायत पर मंदिर मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि बुधवार को अशोक रोड के बोर्डपर ही महराणा प्रताप रोड का पोस्टर लगा दिया गया था। इस बाबत तिलक मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया था।