फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pm narendra modi inaugurates national war memorial delhi says these important things

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय समर संग्रहालय किया राष्ट्र को समर्पित, कहा- शहीद हुए हर सपूत को नमन

Mon, 25 Feb 2019 05:34 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 25 Feb 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
pm narendra modi inaugurates national war memorial delhi says these important things
नरेंद्र मोदी - फोटो : ani

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों की याद में बने  राष्ट्रीय समर संग्रहालय का उद्धाटन कर उसे भारतवासियों को समर्पित किया। इस स्मारक की परिकल्पना 1961 में की गई थी। इंडिया गेट के पास 24 एकड़ में बने इस स्मारक पर 176 करोड़ रुपए का खर्च आया है। इस स्मारक में एक साथ 250 लोग आ सकते हैं। 2015 में कैबिनेट ने इसके निर्माण की मंजूरी दी थी।

विज्ञापन


स्मारक में 16 ऑनर वॉल बने हैं। इन पर लगे ग्रेनाईड के बोर्ड पर आजादी के बाद हुए युद्ध और आतंकवाद निरोधी अभियान के 25 हजार 942 शहीदों ने नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज हैं। स्मारक के निर्माण पर पीएम मोदी ने कहा कि इस सरकार को नामुमकिन को मुमकिन बनाना आता है। 
विज्ञापन


उद्धाटन के पहले पीएम मोदी ने अफसोस और हैरानी जताई कि इतने दिनों से यह युद्ध स्मारक का निर्माण क्यूं नहीं हो सका। इसके लिए पिछली यूपीए सरकार को देषी ठहराते हुए पीएम ने कहा कि स्मारक का नहीं बनना शहीद के परिवारों के प्रति अन्याय है। पीएम मोदी ने कहा कि बोफोर्स से वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे की जांच की सूई एक ही परिवार की तरफ इशारा करती है। यह अपने आप में बहुत कुछ कह जाता है। यह स्मारक सिर्फ इसलिए नहीं बन सका क्योंकि यह परिवार देश से उपर अपने को रखती है। नेहरु-गांधी परिवार की ओर इशारा करते हुए मोदी ने कहा कि कुछ लोगों के लिए देश नहीं बल्कि उनका निजी हित ऊपर होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने सेना और देश के साधनों को अपनी कमाई का जरिया बना लिया था। अब यही लोग पूरी कोशिश में लगे हैं कि राफेल विमान भारत न आ सके। जब कुछ महीनों में राफेल भारत के आसमान पर उड़ेगा तो इससे जुड़े सभी आरोप अपने आप ध्वस्त हो जाएंगे। 

अपने भाषण में पीएम ने वन रैंक बन पेंशन लागू करने, सेना के लिए बुलेट प्रुफ जैकेट की खरीद, आधुनिक सैन्य सामग्री और आधुनिक हथियारों की खरीद के फैसले का खास जिक्र किया। पीएम ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में दशकों से रुके फैसलों पर अब अमल किया जा रहा है। 72 हजार आधुनिक राइफल और 25 हजार करोड़ के गोला बारूद की खरीद मिशन मोड में किया जा रहा है। 

‘‘मोदी जी, युद्ध स्मारक को राजनीति का अखाड़ा मत बनाइये’’: कांग्रेस

pm narendra modi inaugurates national war memorial delhi says these important things
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : ANI

कांग्रेस ने बोफोर्स तथा अन्य मामलों को लेकर पीएम मोदी के हमले पर पलटवार करते हुए कहा कि मोदी को  राष्ट्रीय समर संग्रहालय को राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाना चाहिए। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आदरणीय मोदी जी, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक देश के जवानों की क़ुर्बानी का प्रतीक है। अपने शर्मनाक व्यवहार एवं चुनावी भाषण से इसे राजनीति का अखाड़ा मत बनाइए। अपने पद की गरिमा तो गिरा दी। अब वीरों की भूमि पर राजनीतिक गाली-गलौच बंद करें।’’ 

उधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा, ‘‘हम युद्ध स्मारक के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री को बताना है कि हम अपने जवानों की जिंदगी कैसे बचाएंगे।’’ उन्होंने कहा कि स्मारक अच्छी बात है और अपने प्राण न्योछावर करने वालों को याद करना चाहिए, लेकिन जमीन पर कार्रवाई भी होनी चाहिए। सिब्बल ने सवाल किया कि उरी औेर पुलवामा जैसे हमलों को रोकने लिए सरकार की क्या योजना है? 

राष्ट्रीय समर स्मारक पर राजनीति कर रही कांग्रेस, राहुल नहीं जानते ‘शहीद’ की परिभाषा: रिजिजू

pm narendra modi inaugurates national war memorial delhi says these important things
किरण रिजिजू - फोटो : ANI

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय समर स्मारक के उद्घाटन को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है और वह राष्ट्रीय स्मारक पर विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रही है।

रिजिजू ने आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले सीआरपीएफ तथा अन्य अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को शहीद का दर्जा देने पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को ‘शहीद’ की परिभाषा नहीं पता। केंद्रीय गृहराज्य मंत्री ने कहा कि पहली बार देश को एक पुलिस स्मारक बनने के एक साल के अंदर युद्ध स्मारक मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed