फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi traveled by metro for the 13th time in 11 years

दिल्ली: 11 साल में 13वीं बार मेट्रो में सफर पर निकले पीएम मोदी, छात्रों और यात्रियों से की बातचीत

Sun, 06 Sep 2026 07:40 AM IST
Vijay Singh Pundir धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली
धनंजय मिश्रा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 06 Sep 2026 07:40 AM IST
सार

वर्ष 2023 के बाद यह प्रधानमंत्री की दिल्ली मेट्रो में पहली यात्रा है। सितंबर 2023 में यशोभूमि के उद्घाटन के दौरान उनकी मेट्रो यात्रा को 12वीं यात्रा बताया गया था। शनिवार की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री अब तक 13 बार दिल्ली मेट्रो में सफर कर चुके हैं।

विज्ञापन
PM Modi traveled by metro for the 13th time in 11 years
पीएम मोदी ने मेट्रो से किया सफर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली मेट्रो से पहुंचे। मेट्रो में उनके हाथ में कार्ड था। सफर के दौरान उन्होंने छात्रों और अन्य यात्रियों से बातचीत की। 

विज्ञापन


वर्ष 2023 के बाद यह प्रधानमंत्री की दिल्ली मेट्रो में पहली यात्रा है। सितंबर 2023 में यशोभूमि के उद्घाटन के दौरान उनकी मेट्रो यात्रा को 12वीं यात्रा बताया गया था। शनिवार की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री अब तक 13 बार दिल्ली मेट्रो में सफर कर चुके हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने करीब 11 साल पहले दिल्ली मेट्रो से सफर की शुरुआत की थी। अप्रैल 2015 में उन्होंने पहली बार धौला कुआं से द्वारका तक मेट्रो की सवारी की थी। उन्हें राष्ट्रीय खुफिया अकादमी के एक कार्यक्रम में शामिल होना था। वीवीआईपी आवाजाही से सड़क पर आम लोगों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए उन्होंने मेट्रो से जाने का फैसला किया था। पहली यात्रा के बाद उन्होंने मेट्रो के सफर को सुखद अनुभव बताया था। इसके बाद अलग-अलग  मौकों पर प्रधानमंत्री ने मेट्रो का इस्तेमाल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 2023 में छात्रों से पीएम का हुआ था संवाद
30 जून 2023 को प्रधानमंत्री ने लोक कल्याण मार्ग से विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन तक यात्रा की थी। उनके साथ करीब 30 छात्र भी सफर कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने छात्रों से राष्ट्रीय शिक्षा नीति, डिजिटल अर्थव्यवस्था, तनाव से निपटने और पर्यावरण समेत कई विषयों पर बातचीत की थी। उस यात्रा को उनकी 11वीं दिल्ली मेट्रो यात्रा बताया गया था। इसके करीब ढाई महीने बाद 17 सितंबर 2023 को अपने जन्मदिन पर प्रधानमंत्री फिर मेट्रो में सवार हुए। 


उन्होंने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर द्वारका सेक्टर-21 से यशोभूमि द्वारका सेक्टर-25 तक यात्रा की। यशोभूमि के उद्घाटन से जुड़ी इस यात्रा को उनकी 12वीं मेट्रो यात्रा बताया गया था। वापसी में भी उन्होंने मेट्रो से सफर किया और यात्रियों से बातचीत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed