फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM modi to inaugurate Eastern Peripheral Expressway at 27 may

27 मई को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का होगा शुभारंभ, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Thu, 24 May 2018 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 24 May 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
PM modi to inaugurate Eastern Peripheral Expressway at 27 may
Eastern Peripheral Expressway
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 27 मई को ही होगा। कुंडली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री इसका शुभारंभ करेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
विज्ञापन

  
एनएचएआई के अधिकारियों ने बताया कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को साफ करने में बड़ी संख्या में सफाईकर्मी तैनात किए गए हैं। डिवाइडर को पेंट कराया जा रहा है। कुछ जगह पौधे लगाने थे, वह काम भी तेजी से चल रहा है। 
विज्ञापन

PM modi to inaugurate Eastern Peripheral Expressway at 27 may
Eastern Peripheral Expressway

एक्सप्रेसवे के किनारे सुरक्षा के मद्देनजर जाली लगाई जा रही है, ताकि मवेशी एक्सप्रेसवे पर न आ सकें। एक्सप्रेसवे पर सिर्फ बागपत के खेकड़ा में रेलवे ओवरब्रिज बनना था, जिसे पूरा कर लिया गया है। 

वहां भी फिनिशिंग का काम चल रहा है। सभी रैंप बनकर तैयार हैं। टोल प्लाजा को भी फिट किया जा रहा है। शुरुआत में दो सप्ताह तक इस पर टोल नहीं लगेगा। सभी वाहनों के लिए लेन बनाई जा रही है।

इस एक्सप्रेसवे पर गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसे देखते हुए वाहन चालकों पर लेन फॉलो करने के लिए ज्यादा जोर दिया जाएगा, ताकि हादसे न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed