दिल्ली सरकार के लिए पीएम मोदी ने की अहम बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनाथ-गडकरी सरकार बनाने के पक्ष में
दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर अंतिम फैसला लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को एक अहम बैठक की। इसमें दिल्ली भाजपा अहम नेताओं के साथ कई वरिष्ठ नेताओं सरकार बनाने को लेकर बनी रही स्थितियों पर चर्चा की।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली में सरकार बनाने के पक्ष में दिखे। राजनाथ सिंह के अनुसार दिल्ली पर दोबारा चुनाव का बोझ डालना ठीक नहीं होगा।
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने भी उसी मत का समर्थन किया। लेकिन आप और कांग्रेस से तोड़ किए बगैर सरकार कैसे बनेगी, उन्होंने इसके बारे में कुछ नहीं कहा। जबकि दोनों पार्टियां अपने विधायकों की परेड करा चुकी हैं और भाजपा को समर्थन देने को तैयार नहीं हैं।
जेटली-सुषमा ने किया विरोध
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के दिल्ली में सरकार बना लेने पक्ष में रखे विचारों का केंद्रीय वित्त व रक्षा मंत्री अरुण जेटली और विदेश मंत्री सुषमा स्वारज ने विरोध किया।
इन दोनों के मुताबिक दिल्ली में सरकार बनाने के लिए भाजपा कोई और तरीका अपनाने से बेहतर होगा कि वह चुनाव के लिए। इन दोनों के मुताबिक दिल्ली में अगर चुनाव होते हैं, तो भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा।
दिल्ली के कुछ नेताओं ने भी इसी मत में बात रखी। बताते चलें कि एलजी ने हाल ने कल ही भाजपा से सरकार बनाने को लेकर चर्चा करने की बात कही थी।
पीएम मोदी भी नहीं सुला पाए गुत्थी
दिल्ली की सरकार अब इस तरह की अबूझ पहेली हो गई है कि पीएम मोदी की बैठक इस सुलझा नहीं सकी।
सरकार बनाने को लेकर दो खेमों बंटे भाजपा नेताओं की राय सुनने के बाद पीएम मोदी ने फैसला सुरक्षित रखा और अभी कोई फैसला नहीं लिया।
इस मौक पर सभी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की जरूरत महूसस हो रही थी। पीएम मोदी ने कहा कि अब अमित शाह से राय लेने के बाद ही कोई फैसला होगा।