{"_id":"6aad2dedc993fd6da20f18d9","slug":"pm-modi-is-the-architect-of-a-strong-india-manoj-tiwari-delhi-ncr-news-c-503-1-del1005-1042-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सशक्त भारत के शिल्पकार हैं पीएम मोदी: मनोज तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सशक्त भारत के शिल्पकार हैं पीएम मोदी: मनोज तिवारी
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र में जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रक्तदान शिविर और दीये प्रज्वलित किए गए। नवीन शाहदरा और उत्तर-पूर्वी जिला में हुए रक्तदान शिविरों में युवाओं ने 400 यूनिट से अधिक रक्तदान किया।
सांसद मनोज तिवारी ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर आभार जताया। शाम को समाज कल्याण मंत्री रविंद्र इंद्राज और मनोज तिवारी ने ताहिरपुर स्थित लेप्रोसी कॉलोनी में दीये जलाए। उन्होंने पीएम के दीर्घायु जीवन की कामना की। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में भी छात्रों ने दीये जलाए। परिसर की अध्यक्ष पायल मग्गो ने बताया कि पीएम मोदी ने इसी संस्थान से स्नातकोत्तर शिक्षा प्राप्त की थी। सांसद ने यमुना विहार मेट्रो स्टेशन के पास भी दीये प्रज्वलित किए। ब्यूरो