{"_id":"687a786a591e5dade8090d51","slug":"pm-modi-flagged-off-four-new-amrit-bharat-express-trains-from-motihari-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पटना-मोतिहारी से दिल्ली के लिए नई अमृत भारत ट्रेनें शुरू, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पटना-मोतिहारी से दिल्ली के लिए नई अमृत भारत ट्रेनें शुरू, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
Fri, 18 Jul 2025 10:08 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 18 Jul 2025 10:08 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मोतिहारी से चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को रवाना किया। ये ट्रेनें पटना और मोतिहारी से दिल्ली तक अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तेज और आरामदायक यात्रा प्रदान करेंगी।
विज्ञापन
अमृत भारत ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के मोतिहारी से चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से दो ट्रेनें पटना और मोतिहारी से दिल्ली तक चलाई गई हैं। ये ट्रेनें दिल्ली और बिहार के बीच यात्रियों को आधुनिक, तेज और सुविधाजनक सफर का अनुभव देंगी।
विज्ञापन
राजेंद्र नगर पटना से नई दिल्ली तक चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस के स्वागत कार्यक्रम गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर सुबह 2:15 बजे और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सुबह 3:30 बजे आयोजित किए जाएंगे। वहीं, बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार टर्मिनल तक की अमृत भारत एक्सप्रेस गाजियाबाद में सुबह 8:15 बजे और आनंद विहार टर्मिनल पर सुबह 9:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि इन दोनों गाड़ियों को खास तौर पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर आराम और समयबद्ध यात्रा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन