फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pm modi assassination news made hue and cry two arrested

प्रधानमंत्री मोदी की हत्या की साजिश की सूचना से सनसनी, पुलिस व खुफिया एजेंसी सतर्क

Thu, 15 Dec 2016 03:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Dec 2016 03:47 PM IST
विज्ञापन
pm modi assassination news made hue and cry two arrested
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या किए जाने की साजिश रचने की सूचना मिलने के बाद सनसनी फैल गई। बुधवार रात एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर इसकी जानकारी दी। इस सूचना के बाद पुलिस व खुफिया एजेंसी हरकत में आ गई।
विज्ञापन


पुलिस बुराड़ी व दिलशाद गार्डन इलाके से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस उस युवक का पता लगा रही है, जिसने हत्या की साजिश रचने की बात फोन पर की थी।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार रात साढ़े ग्यारह बजे पीसीआर को एक कॉल मिली। फोन करने वाले ने बताया कि कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या करने की साजिश रच रहे हैं। उसने साजिशकर्ताओं की बात सुनने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीआर ने इसकी सूचना तुरंत सीमापुरी थाना पुलिस को दी। तफ्तीश के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस फोन नंबर से सूचना दी गई थी वह बुराड़ी निवासी दिनेश के नाम पर है। पुलिस की एक टीम तुरंत बुराड़ी रवाना कर दी गई।

परिचित के नंबर का करता था इस्तेमाल

pm modi assassination news made hue and cry two arrested

पुलिस ने बुराड़ी से दिनेश को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दिनेश ने बताया कि वह एक शोरूम में बतौर मैनेजर काम करता है। एक परिचित उसका उक्त नंबर इस्तेमाल करता है। पुलिस ने दिनेश की निशानदेही पर दिलशाद गार्डन से उसके परिचित को हिरासत में ले लिया।

दिनेश के परिचित ने पुलिस को बताया कि रात में वह एक समोसे की दुकान पर खड़ा था। तभी एक युवक उसके पास आया और जरूरी कॉल करने की बात कहकर उससे मोबाइल फोन ले लिया। युवक ने कुछ दूर हटकर किसी से फोन पर प्रधानमंत्री की हत्या करने की बात की।

पुलिस ने समोसे की दुकान करने वाले शख्स से इस बाबत पूछताछ की। दुकानदार ने भी इस बात की पुष्टि की है। अब पुलिस हिरासत में लिए गए युवक के बताए हुलिए के आधार पर फोन पर बात करने वाले युवक की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed