{"_id":"56ec3a3a4f1c1b40468b47c1","slug":"pm-angry-over-cbi-lowered-kejriwal-the-frantic-tweets","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई को लेकर पीएम पर उतारा केजरीवाल ने गुस्सा, किए ताबड़तोड़ ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई को लेकर पीएम पर उतारा केजरीवाल ने गुस्सा, किए ताबड़तोड़ ट्वीट
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 19 Mar 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
केजरीवाल और नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट करके हमला बोला। केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा दिल्ली सरकार के अधिकारियों से मुख्यमंत्री कार्यालय और सरकार के कामकाज को लेकर की गई पूछताछ का हवाला दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विरोधियों की जासूसी कराने की बजाय प्रधानमंत्री को शासन चलाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। केजरीवाल ने कई ट्वीट किए। इसमें कहा है कि अगर पीएम मेरे विषय में जानकारी चाहते हैं तो एक टीम गठित करें, मैं आकर उनके सभी सवालों का जवाब दूंगा, कुछ नहीं छिपाऊंगा।
विज्ञापन
उन्होंने लिखा है, सीबीआई दिल्ली सरकार के अफसरों को फोन पर निर्देश दे रही है कि कौन सा ठेका किस कंपनी को दिया जाए और किसे न दिया जाए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले भी सीबीआई पर दिल्ली सरकार के अफसरों को प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के मामले में फोन करके समन करने और पूछताछ पर सवाल उठाते हुए कहा था कि सीबीआई प्रक्रिया का पालन नहीं कर रही है।
विज्ञापन