फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM angry over CBI lowered Kejriwal, the frantic Tweets

सीबीआई को लेकर पीएम पर उतारा केजरीवाल ने गुस्सा, किए ताबड़तोड़ ट्वीट

Sat, 19 Mar 2016 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 Mar 2016 09:20 AM IST
विज्ञापन
PM angry over CBI lowered Kejriwal, the frantic Tweets
केजरीवाल और नरेंद्र मोदी

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ट्वीट करके हमला बोला। केजरीवाल ने सीबीआई द्वारा दिल्ली सरकार के अधिकारियों से मुख्यमंत्री कार्यालय और सरकार के कामकाज को लेकर की गई पूछताछ का हवाला दिया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विरोधियों की जासूसी कराने की बजाय प्रधानमंत्री को शासन चलाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। केजरीवाल ने कई ट्वीट किए। इसमें कहा है कि अगर पीएम मेरे विषय में जानकारी चाहते हैं तो एक टीम गठित करें, मैं आकर उनके सभी सवालों का जवाब दूंगा, कुछ नहीं छिपाऊंगा।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा है, सीबीआई दिल्ली सरकार के अफसरों को फोन पर निर्देश दे रही है कि कौन सा ठेका किस कंपनी को दिया जाए और किसे न दिया जाए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले भी सीबीआई पर दिल्ली सरकार के अफसरों को प्रधान सचिव राजेंद्र कुमार के मामले में फोन करके समन करने और पूछताछ पर सवाल उठाते हुए कहा था कि सीबीआई प्रक्रिया का पालन नहीं कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed