फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM 2.5 increased risk of cancer and heart attack in delhi ncr

पीएम 2.5 बढ़ने से मंडराने लगा कैंसर और हार्ट अटैक का खतरा, निजी वाहनों के इस्तेमाल से बचने की सलाह

Mon, 24 Dec 2018 01:58 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Mon, 24 Dec 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
PM 2.5 increased risk of cancer and heart attack in delhi ncr
demo pic

राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने अगले तीन दिनों के दौरान लोगों को घरों से कम से कम बाहर निकलने की सलाह दी है। खुली हवा में सैर से बचने सहित इस दौरान निजी वाहनों के न्यूनतम इस्तेमाल की सलाह दी गई है। 

विज्ञापन


वायु गुणवत्ता सूचकांक में लगातार बढ़ोतरी और प्रदूषण स्तर के बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंचने के बाद बोर्ड की टास्क फोर्स ने पीएम 2.5 के बेहद खतरनाक (आपातकालीन) श्रेणी पर चिंता जताते हुए कहा है कि ऐसे हालात में कैंसर जैसी बीमारी सहित हार्ट अटैक की भी आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन

 
शनिवार को हुई बैठक में ईपीसीए ने वाहनों के कारण होने वाले प्रदूषण और बायोमास जलाने पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के निर्देश भी दिए गए हैं।  पानी का छिड़काव और मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीन का इस्तेमाल करने सहित ट्रैफिक पुलिस को भी ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं ताकि साल के आखिरी दिनों में ट्रैफिक में होने वाली बढ़ोतरी से आसानी से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान हवा की धीमी चाल और तापमान में गिरावट के कारण प्रदूषक तत्व भी आसपास रहेंगे, जिससे अगले दो तीन दिनों के दौरान प्रदूषण स्तर में सुधार की उम्मीद कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed