फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Plot in plastic molding factory in Delhi

Delhi: प्लास्टिक मोल्डिंग की फैक्टरी में ब्लास्ट, हादसे में एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

Sat, 01 Jul 2023 06:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 01 Jul 2023 06:23 PM IST
सार

मिली जानकारी के मुतबिक प्लास्टिक मोल्डिंग मशीन में इस्तेमाल होने वाले एयर कंप्रेसर टैंक में ब्लास्ट हुआ है। फैक्ट्री करीब 150 वर्ग गज के मकान में संचालित की जा रही थी। नरेश संपत्ति का मालिक है।

विज्ञापन
Plot in plastic molding factory in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में शनिवार दोपहर कंप्रेसर लगाने के दौरान फैक्टरी में विस्फोट हो गया। हादसे में मैकेनिक के शरीर के चिथड़े उड़ गए, जबकि फैक्टरी के बाहर खड़े ऑटो पर दीवार गिरने से चालक की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हो गए, जिन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज कर पुलिस फैक्टरी व मकान मालिक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

 


उत्तरी पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त रोहिणी निवासी मैकेनिक बबलू (38) और खजूरी खास निवासी ऑटो चालक राम करण (60) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान दीपक (33) और साहिल (22) रूप में हुई है। दोनों के हाथ-पैर बुरी तरह से झुलस गए हैं। गोकलपुर गांव में करीब 150 गज में प्लास्टिक की बोतल बनाने वाली फैक्टरी में दोपहर करीब 3:30 बजे धमाका होने की सूचना मिली थी। सूचना देने वाले ने बताया था कि फैक्टरी में सिलिंडर फटा है। हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। दो को अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर पुलिस को पता चला कि इमारत में प्लास्टिक मॉल्डिंग की फैक्टरी चल रही थी। बबलू की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। राम करण को डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि कंप्रेसर में धमाका हुआ है। इसका इस्तेमाल प्लास्टिक मोल्डिंग मशीन के लिए होता है।

विज्ञापन

 

कुछ दिन पहले ही किराए पर लिया था मकान

आसपास के लोगों ने बताया कि फैक्टरी मालिक ने कुछ दिन पहले ही मकान को किराये पर लिया था। शनिवार को यहां कंप्रेसर फिट करने का काम चल रहा था। मैकेनिक बबलू को यहां बुलाया गया था। इसी दौरान अचानक जोरदार धमाका हो गया। प्रॉपर्टी का मालिक नरेश है। नरेश ने किसी यादव को हाल ही में मकान किराए पर दिया था। घटना के बाद से ही दोनों आरोपियों के मोबाइल बंद हैं। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि फैक्टरी को वैध रूप से चल रही थी कि नहीं। आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मैकेनिक का एक हाथ उड़ा, शरीर के हुए चिथड़े

बबलू परिवार के साथ रोहिणी सेक्टर-22 में रहता था। परिवार में पत्नी दिव्या भारती और आठ साल का बेटा मनन है। बबलू का भाई दुर्गापुरी में रहता है। दो भाई बहादरपुर मुजफ्फरनगर में रहते हैं। बबलू का कंप्रेसर ठीक करने का कारोबार था। उसकी बवाना में एक फैक्टरी है। वह फोन पर लोगों को कंप्रेसर ठीक करने की सर्विस भी देता था। शनिवार दोपहर उसके पास गोकलपुरी इलाके से फोन आया था कि कंप्रेसर खराब है। अचानक कंप्रेसर ठीक करते समय धमाका हो गया। इससे बबलू के शरीर के चिथड़े उड़ गए और एक हाथ अलग होकर काफी दूर जा गिरा। वहीं, दूसरी तरफ माल लेकर जाने का इंतजार कर रहा रामकरण ऑटो में बैठा हुआ था। दीवार उस पर गिरने से वह घायल हो गया। उसे भी इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल साहिल और दीपक को फैक्टरी का कर्मचारी बताया जा रहा है।

 




 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed