{"_id":"8b2847a0703d67d6f6c959fb913901e1","slug":"please-vote-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोड़े सारे काज, मतदान करें आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोड़े सारे काज, मतदान करें आज
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 10 Apr 2014 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर मौका है, अपने शिकवे-शिकायतें मिटाने का। मौका है अपनी पसंद की सरकार चुनने का। मौका है इस देश और खुद के भविष्य को बदलने का। बस इतना भर करना है कि घर में बैठकर सरकार को कोसने की बजाय खुद की सरकार को चुनना है।
विज्ञापन
अपने पोलिंग स्टेशन पर जाकर अपनी उंगली से ईवीएम के बटन को दबाना है। यकीन मानिए आपको निश्चित ही अच्छा लगेगा। क्योंकि आप किसी और के लिए नहीं, बल्कि खुद अपने लिए सरकार चुन रहे हैं।
विज्ञापन
इस बार गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र से कुल 23.55 लाख मतदाता अपना सांसद चुनेंगे। इनमें से 13.31 लाख पुरुष मतदाता और 10.23 लाख महिला मतदाता शामिल हैं।
वोटर कार्ड नहीं है तो भी नो टेंशन
ऐसे व्यक्ति जिनका नाम मतदाता सूची में तो है, मगर किसी कारणवश उनका वोटर आईकार्ड उन्हें नहीं मिला है, वह भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। ऐसे मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने 11 विकल्प दिए हैं।
विज्ञापन
इनमें पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों के आईकार्ड, बैंक और डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, पैनकार्ड, आधार कार्ड, एनपीआर, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, फोटोयुक्त मतदाता पर्ची शामिल हैं।
आज बसों की किल्लत
मतदान के दिन 10 अप्रैल को ज्यादातर रूट पर बसें नहीं मिलेंगी। लोकल रूट को पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया है, जबकि लांग रूट के लिए बसें ही उपलब्ध नहीं हैं। निजी और रोडवेज बसों को चुनावों में लगा दिया गया है। दस अप्रैल को लोगों से मतदान की अपील की गई है।
इसके लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में बाजार बंद रहेंगे। ज्यादातर शहरों, जिलों की सीमाएं सील रहेंगी। केवल मतदाताओं को ही आवागमन की सुविधा प्रदान की गई है। एनएच और लांग रूट को खुला रखने के निर्देश दिए गए हैं। इन पर वाहन चल सकेंगे।
मेट्रो देगी राहत, आटो रहेंगे बंद
मतदान के लिए आपको कुछ दूर जाना है तो अपने वाहन से जाना बेहतर होगा। बृहस्पतिवार को आटो और प्राइवेट बसें बंद रहेंगी। लोगों को नगर बस सेवा के तौर पर यूपी रोडवेज मतदान के लिए सवारी उपलब्ध कराएगा। उधर, चुनावी ड्यूटी में दिल्ली जाने वाले लोगों को तड़के चार बजे से मेट्रो मिल सकेगी।
आटो यूनियन ने सुबह से आटो का संचालन बंद रखने का निर्णय लिया है। एसोसिएशन के पदाधिकारी चेतन ने बताया कि दिल्ली से ही सवारियां नहीं मिलने के चलते गाजियाबाद रूट पर भी आटो संचालन बंद रहता है।
फुलप्रूफ सुरक्षा खाका तैयार
जिला पुलिस प्रशासन ने लोकसभा चुनाव के लिए सुरक्षा का फुलप्रूफ खाका तैयार कर लिया है। बवाली बूथों पर टेट्रा लेयर सिक्योरिटी रहेगी, जिसके तहत सेंट्रल फोर्सेज के साथ-साथ पुलिस, पीएसी और वीडियोग्राफी टीम को भी तैनात किया गया है।
स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही ऐसे बूथों पर माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं। पहला घेरा पुलिस और पीएसी का है। जरूरत के मुताबिक अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। इनके अलावा वीडियोग्राफी टीम और स्टेटिक टीम मजिस्ट्रेट और हर हालात पर नजर रखने के लिए माइक्रो आब्जर्वर रहेंगे।