ध्यान दें! इन रूटों पर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों की समस्या को ध्यान में रख रेलवे ने कई रूट पर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। हजरत निजामुद्दीन/सहारनपुर-ब्यास के बीच स्पेशल ट्रेन 17 दिसंबर को चलेगी।
एक अन्य स्पेशल ट्रेन 04917/04918 सहारनपुर-ब्यास-सहारनपुर के बीच 18 दिसंबर को चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 02365/02366 पटना-आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, पटना सुपर फास्ट स्पेशल ट्रेन 02365 पटना से आनंद विहार केलिए 10 व 12 दिसंबर को चलेगी। पटना
से यह ट्रेन रात के 11:45 बजे चलकर आनंद विहार शाम 4:30 बजे पहुंचेगी।
ये भी हैं स्पेशल ट्रेनें
ट्रेन संख्या 02366 आनंद विहार टर्मिनल से 11 व 13 दिसंबर को चलेगी। यह ट्रेन शाम 6:45 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 10:10 बजे पटना पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन आरा, बक्सर, मुगलसराय, इलाहाबाद व कानपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
ट्रेन संख्या 04911 हजरत निजामुद्दीन-ब्यास स्पेशल ट्रेन निजामुद्दीन से 17 दिसंबर को शाम 7:50 बजे चलेगी व अगले दिन सुबह 4:30 बजे ब्यास पहुंचेगी।
वापसी दिशा में 04912 ब्यास-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन 20 दिसंबर को शाम 7:50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 4:20 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
नई दिल्ली-मुंबई के बीच सुविधा ट्रेन
एक अन्य सुविधा ट्रेन नई दिल्ली-मुंबई के बीच भी चलाने का निर्णय रेलवे ने लिया है। नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल के बीच एसी सुपर फास्ट ट्रेन क्रिसमस को ध्यान में रख चलाई जा रही है।
ट्रेन संख्या 22913 मुंबई सेंट्रल से नई दिल्ली के लिए 20,23, 25, 27 दिसंबर और 1 व 3 दिसंबर को चलेगी। मुंबई से यह ट्रेन 4 बजे चलेगी और अगले दिन नई दिल्ली सुबह 7:55 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 22914 नई दिल्ली से मुंबई सेंट्रल के लिए 21,24,26, 28 दिसंबर व 2, 4 जनवरी को चलेगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर 2:50 बजे चलेगी व अगले दिन मुंबई सुबह :6.55 बजे पहुंचेगी।