फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   players will get job in haryana in schools

खेल विभाग खिलाड़ियों को देगा नौकरी, स्कूलों में देंगे कोचिंग

Sat, 06 Feb 2016 05:28 PM IST
पूजा शर्मा /अमर उजाला, फरीदाबाद
पूजा शर्मा /अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 06 Feb 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन
players will get job in haryana in schools

फरीदाबाद। प्रतिभावान खिलाड़ियों को अकसर नौकरी न मिलने की शिकायत रहती है लेकिन अब उनकी यह शिकायत दूर हो जाएगी क्योंकि खेल विभाग ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को नौकरी दिलाने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रदेश के डेढ़ सौ स्कूलों में कोचिंग देने का काम इन खिलाड़ियों को सौंपा जाएगा। गौरतलब हो कि प्रदेशभर में ऐसे तमाम खिलाड़ी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं।
विज्ञापन


कई खिलाड़ी अर्जुन अवार्ड भीम अवार्ड, बेस्ट एथलीट का सम्मान पा चुके हैं लेकिन फिर भी इनके पास रोजगार नहीं है।

अपने ही शहर में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनीता मावी और भीम अवॉर्डी निशक्त लक्ष्मी हैं, जिन्हें खेल विभाग अभी तक नौकरी उपलब्ध नहीं करा पाया है।

इन खिलाड़ियों को इस योजना से लाभ मिल सकता है। हर जिले में खिलाड़ियों  का डेटा तैयार किया जा रहा है। साथ ही जिला खेल अधिकारियों को निर्देश मिले हैं कि वह निजी स्कूलों का डेटा तैयार करें कि किस स्कूल में कौन-कौन से खेल की कोचिंग दी जा रही है व उनके पास किस खेल का कोच उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची तैयार होने पर खेल विभाग प्रतिभावान खिलाड़ियों को स्कूलों में बतौर कोच के पद पर नियुक्त कराएगा। बाकायदा, स्कूलों से मानदेय दिलाने के अलावा खेल विभाग भी आउटसोर्सिंग से भी वेतन उपलब्ध कराएगा।


खेल विभाग के अधिकारी रमेश जांगड़ा ने बताया कि शहर में 150 से अधिक निजी स्कूल हैं, जिनमें प्रशिक्षकों की कमी है। विभाग की इस योजना से खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed