फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Platform ticket get costlier at 8 big railway stations like delhi ghaziabad meerut and other

प्लेटफार्म टिकट हुआ महंगा: दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ समेत इन आठ बड़े स्टेशनों पर शुरू हुई बिक्री

Sat, 12 Jun 2021 06:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 12 Jun 2021 06:49 PM IST
सार

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने बताया कि दिल्ली के मुख्य स्टेशनों पर लोग प्लेटफार्म टिकट ले सकेंगे। जल्द ही एनसीआर के अन्य रेलवे स्टेशनों को भी शामिल किया जाएगा। स्टेशनों पर कोविड संक्रमण रोकने से बचाने के लिए व स्टेशन परिसर में भीड़ न बढ़े इसे ध्यान में रखकर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री बंद की गई थी।

विज्ञापन
Platform ticket get costlier at 8 big railway stations like delhi ghaziabad meerut and other
भारतीय रेलवे स्टेशन - फोटो : iStock

विस्तार

रेलवे स्टेशनों पर एक बार फिर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री शुरू कर दी गई है। उत्तर रेलवे के दिल्ली रेल मंडल ने आठ मुख्य स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री करने का निर्णय लिया है। आने वाले वक्त में चरणबद्ध तरीके से एनसीआर के अन्य स्टेशनों पर भी प्लेटफार्म टिकट की बिक्री की जाएगी। हालांकि ये प्लेटफार्म टिकट 10 रुपये की जगह 30 रुपये में मिलेंगे। तर्क दिया जा रहा है कि भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए प्लेटफार्म टिकट का चार्ज बढ़ाया गया है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस संक्रमण की गति कम पड़ने के साथ ही जहां ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है, वहीं प्लेटफार्म टिकट की बंद हुई खिड़की भी खुलने लगी हैं। यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रख टिकट की बिक्री शुरू करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि, अभी यह दिल्ली रेल मंडल के सिर्फ आठ बड़े स्टेशनों पर शुरू की जा रही है। इनमें मुख्य रूप से नई दिल्ली, दिल्ली सराय रोहिल्ला, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, मेरठ सिटी, गाजियाबाद व दिल्ली कैंट स्टेशन शामिल हैं।


उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने बताया कि दिल्ली के मुख्य स्टेशनों पर लोग प्लेटफार्म टिकट ले सकेंगे। जल्द ही एनसीआर के अन्य रेलवे स्टेशनों को भी शामिल किया जाएगा। स्टेशनों पर कोविड संक्रमण रोकने से बचाने के लिए व स्टेशन परिसर में भीड़ न बढ़े इसे ध्यान में रखकर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री बंद की गई थी। यात्रियों को कन्फर्म टिकट के साथ प्लेटफार्म पर जाने की अनुमति थी।

उल्लेखनीय है कि प्लेटफार्म टिकट नहीं मिलने से बुजुर्ग व बीमार यात्रियों को परेशानी हो रही थी। कोरोना की स्थिति की समीक्षा करने के बाद फिर से स्टेशन में प्रवेश के लिए टिकट की बिक्री का निर्णय लिया गया है। संक्रमण के मामलों के बढ़ने पर मार्च महीने में दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की कीमत 30 रुपये तक बढ़ा दी गई थी। कीमत बढ़ाने का फैसला इसलिए किया गया है ताकि प्लेटफार्म पर बेवजह की भीड़ जमा नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed