फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Plant closed in China, German company will set up plant in Yamuna City; Bhoomipujan took place yesterday

Greater Noida : चीन में प्लांट बंद, यमुना सिटी में संयंत्र लगाएगी जर्मन कंपनी; कल हो गया भूमिपूजन

Sat, 05 Oct 2024 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Oct 2024 06:36 AM IST
सार

जर्मनी मूल की फुटवियर कंपनी वॉन व्लेक्स चीन में अपना प्लांट बंद कर यमुना एक्सप्रेसवे किनारे के नई यूनिट शुरू करने जा रही है। यीडा सिटी के सेक्टर-29 में कंपनी 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। शुक्रवार को वॉन व्लेक्स कंपनी के नए प्लांट का भूमिपूजन जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और यमुना प्राधिकरण के सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन
Plant closed in China, German company will set up plant in Yamuna City; Bhoomipujan took place yesterday
फैक्टरी की नींव रकते वक्त मौजूदा विधायक और सीईओ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के संचालन शुरू होने से पहले देश ही नहीं दुनिया की बड़ी कंपनियां यमुना सिटी को नया ठिकाना बनाने की कोशिश में हैं। जर्मनी मूल की फुटवियर कंपनी वॉन व्लेक्स चीन में अपना प्लांट बंद कर यमुना एक्सप्रेसवे किनारे के नई यूनिट शुरू करने जा रही है। यीडा सिटी के सेक्टर-29 में कंपनी 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। शुक्रवार को वॉन व्लेक्स कंपनी के नए प्लांट का भूमिपूजन जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और यमुना प्राधिकरण के सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन


यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि जर्मनी कंपनी वॉन व्लेक्स को 10 हजार वर्गमीटर जमीन आवंटित की गई है। कंपनी आगरा स्थित इयाट्रिक वोन प्रा लि और इयाट्रिक इंडस्ट्रीज प्रा लि के साथ मिलकर यमुना सिटी में प्लांट स्थापित कर रही है। कंपनी यहां भूतल के साथ तीन मंजिला प्लांट का निर्माण करेगी और पहले चरण में 200 श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराएगी।
विज्ञापन


वॉन व्लेक्स समूह के भारत के सीईओ आशीष जैन ने बताया कि अपनी यह तरह का पहला आधुनिक फुटवियर प्लांट है। जिसमें सालाना 40 लाख से अधिक जोड़े का उत्पादन किया जाएगा। जिसका निर्यात दुनिया के 80 से अधिक देशों में किया जाएगा। कंपनी के उत्पाद भारतीय बाजार में भी उपलब्ध होंगे। कंपनी स्पोर्ट्स शूज समेत सभी प्रकार के जूतों का निर्माण करेगी। साथ ही नई पेटेंट तकनीक और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों का उपयोग करके पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए जूते तैयार करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नई तकनीक आधारित जूते अब यमुना सिटी में बनेंगे। कंपनी यहां इसका उत्पादन कर दुनिया भर में निर्यात करेगी। वॉन वेल्क्स जर्मनी जैसी कंपनियां भारत के फुटवियर उद्योग में बड़ा बदलाव लाएंगीं। 
- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण

सहायक उद्योग भी करेगा स्थापित समूह, 10 हजार लोगों को रोजगार  
वॉन व्लेक्स समूह सेक्टर में ही फुटवियर सहायक उद्योग भी स्थापित करेगा, जिसके तहत आउटसोल, इनसोल, इंटरलाइनिंग्स और अन्य गैर-चमड़ा कच्चे माल का उत्पादन भी किया जाएगा। इन सभी फैक्टरियों के साथ लगभग 10 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। 


आगरा में है यूनिट
समूह ने पहले ही आगरा में दो इकाइयों में उत्पादन शुरू कर दिया है, जिनकी उत्पादन क्षमता 25 लाख जोड़ों की है। दोनों इकाइयां आगरा के शास्त्रीपुरम  के निर्यात संवर्धन औद्योगिक पार्क में है। कंपनी के उत्पाद देश भर के अन्य प्रमुख स्टोर्स में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed