फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pitampura's Kairvi excels in Karate at a young age

Delhi NCR News: नन्हीं उम्र में पीतमपुरा की कैरवी का कराटे में कमाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
- जोनल से लेकर नेशनल तक में 25 से अधिक मेडल अपने नाम कर चुकी हैं
विज्ञापन




काजल कुमारी
नई दिल्ली। पीतमपुरा की 10 वर्षीय कैरवी चौहान ने कम उम्र में ही कराटे में अपनी मजबूत पहचान बना ली है। महज 4 साल की उम्र से खेल की शुरुआत करने वाली कैरवी अब तक जोनल से नेशनल स्तर तक 25 से अधिक मेडल जीत चुकी हैं। इतनी छोटी उम्र में ब्लैक बेल्ट हासिल करना उनकी मेहनत और लगन का बड़ा उदाहरण है। वर्ष 2025 में कैरवी ने स्टेट स्तर पर काता में ब्रॉन्ज और कुमिते में गोल्ड मेडल जीता। साथ ही टीम काता में गोल्ड और नेशनल स्तर पर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। इससे पहले 2024 में उन्होंने स्टेट काता में सिल्वर और कुमिते में गोल्ड, जबकि नेशनल कुमिते में गोल्ड मेडल हासिल किया।

वर्ष 2023 उनके करियर का अहम पड़ाव रहा, जब उन्होंने स्टेट स्तर पर काता और कुमिते दोनों में गोल्ड जीता और नेशनल कुमिते में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। 2022 और 2021 में भी उन्होंने लगातार शानदार प्रदर्शन कर अपने खेल की मजबूत नींव रखी। कैरवी की सफलता के पीछे उनके कोच सुनील सुलिया का अहम योगदान है। उनके मार्गदर्शन में कैरवी ने तकनीकी कौशल के साथ मानसिक मजबूती भी विकसित की है। परिवार का सहयोग भी उनकी उपलब्धियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अब कैरवी का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed