{"_id":"57f3e3a24f1c1b8d3227087f","slug":"pistol-shot-at-the-time-clean-gangster-become-wounded","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्टल साफ करते समय चली गोली, गैंगस्टर हुआ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्टल साफ करते समय चली गोली, गैंगस्टर हुआ घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 05 Oct 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोमनाथल गांव निवासी कथित खनन माफिया संदिग्ध हालात में गोली लगने से घायल हो गया है। उसे स्थानीय अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन
लाइसेंसी पिस्टल को साफ करते समय उसे लगने की बात कही जा रही है। आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट लग चुका है। इसके बावजूद उस पर लाइसेंसी पिस्टल होना और गोली लगने से घायल होना आदि मामलों पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं खनन मामले में सीबीआई जांच भी चल रही है। पुलिस के मुताबिक, मोमनाथल गांव निवासी संजय मोमनाथल मंगलवार सुबह लाइसेंसी पिस्टल साफ कर रहा था। इसी दौरान गोली चल गई और संजय घायल हो गया।
विज्ञापन
संजय के परिजन उसे कैलाश अस्पताल ले गए और यहां से उसे दिल्ली के अस्पताल ले जाया गया है। गोली लगने से संजय के घायल होने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।