फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pipelines have been laid

Delhi NCR News: पाइपलाइन बिछी, फिर भी घरों में नहीं है कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 08:13 PM IST
विज्ञापन
शिव विहार के कुछ फेज में पांच साल से पानी का इंतजार, बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर लोग
विज्ञापन






चिराग गुप्ता
पूर्वी दिल्ली। घर-घर पानी पहुंचाने के दावों के बीच उत्तर-पूर्वी दिल्ली स्थित शिव विहार फेज एक से नौ तक के निवासी पिछले करीब पांच सालों से पेयजल आपूर्ति का इंतजार कर रहे हैं। इलाके में पानी की पाइपलाइन तो बिछा दी गई, लेकिन आज तक घरों में कनेक्शन नहीं पहुंचे। इसके कारण पाइपलाइन होने के बावजूद लोगों को नल से पानी मिलने की सुविधा नहीं मिल पा रही है। मजबूरी में क्षेत्र निवासियों को पीने के पानी के लिए बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। इससे परिवारों पर हर महीने अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
स्थानीय स्तर पर पेयजल की यह समस्या लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर रही है। क्षेत्र में पाइपलाइन बिछने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही नियमित जलापूर्ति शुरू हो जाएगी, लेकिन करीब पांच साल बीतने के बाद भी इंतजार खत्म नहीं हुआ। पाइपलाइन डालने के बावजूद घरों में कनेक्शन नहीं दिए जाने से सरकारी काम की उपयोगिता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बोतलबंद पानी खरीदना उन परिवारों के लिए अतिरिक्त खर्च बन गया है, जिन्हें उम्मीद थी कि पाइपलाइन शुरू होने से उन्हें राहत मिलेगी। क्षेत्र निवासी की प्रमुख मांग है कि संबंधित विभाग पाइपलाइन बिछाने के बाद अधूरे काम को जल्द पूरा करे और घरों में पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराए।
विज्ञापन


शिव विहार फेज एक से नौ तक पाइपलाइन बिछे करीब पांच साल हो गए है, लेकिन अब तक घरों में पानी के कनेक्शन नहीं दिए गए। -सतबीर बंसल, शिव विहार, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन



इलाके में पानी का टैंकर आता तो है, लेकिन पानी लेने के लिए इतनी भीड़ जुट जाती है कि कई बार हमें पानी मिल ही नहीं पाता। खाली हाथ लौटना पड़ता है।
-मोहन झा स्थानीय निवासी शिव विहार फेज नौ

बोतलबंद पानी खरीदना हमारी मजबूरी बन गई है। घर में नियमित पानी की आपूर्ति होती तो इस अतिरिक्त खर्च से बच सकते थे।
--अंकुर शर्मा, स्थानीय निवासी, फेज नौ


जब घरों में पानी पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाई गई थी, तो लगा था कि अब समस्या दूर हो जाएगी। लेकिन कनेक्शन ही नहीं मिले तो क्या फायदा।
-अमोल माहेश्वरी, स्थानीय निवासी, फेज आठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article