फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pinki protest on jantar mantar.

आज जंतर-मंतर पर पिंकी न्याय मंच देगी धरना

Sat, 11 Oct 2014 07:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 11 Oct 2014 07:53 AM IST
विज्ञापन
Pinki protest on jantar mantar.

गुड़गांव के भोंडसी गांव के पंचायत में लिए फैसले पर गुरुवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना नहीं दिया गया। पिंकी न्याय मंच और कासन छात्रा आंदोलन ने सामाजिक कारणों से एक दिन देर कर शनिवार को जंतर-मंतर पर धरना देने का अंतिम निर्णय लिया।

विज्ञापन


आंदोलन को पुरजोर तरीके से उठाने के लिए शुक्रवार को भी बैठक का दौर चलता रहा। लोगों को एकजुट करने और दूसरे जिलों के लोगों को शामिल करने की भी कवायद शुरू की गई है। गुड़गांव के आसपास के जिलों के लोगों और छात्रों से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) के खराब व्यवस्था के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा सके और फिर कोई छात्रा खराब रिजल्ट से आहत होकर आत्मदाह का प्रयास न करें।
विज्ञापन


बता दें कि फरीदाबाद, पलवल समेत एमडीयू से संबद्ध अन्य जिलों के कॉलेजों का भी रिजल्ट खराब है। वहां भी छात्र आंदोलन चला रहे हैं। पंचायत ने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि शनिवार को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण धरना देने के बाद ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, महिला आयोग और मानव अधिकार आयोग को ज्ञापन दिया जाएगा। पिंकी न्याय मंच और कासन छात्रा आंदोलन के अध्यक्ष रवि राघव कहते हैं इस आंदोलन को दबने नहीं दिया जाएगा। यह आंदोलन सिस्टम में सुधारने के लिए जंतर-मंतर पर धरना देने के बाद भी जारी रहेगा। पिंकी की स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता है। तीन मांगें अब भी बनी हुई है।

री-चेकिंग के बावजूद पास नहीं हो सकी छात्राएं
खराब रिजल्ट से पनपे हंगामें के बाद री-चेकिंग के बावजूद भी छात्राएं पास नहीं हो पाई। 27 छात्राओं के पुनर्मूल्यांकन में भी छात्राएं फेल हो गई है। एमडीयू से आंसरशीट मांगा कर कॉलेज में दोबारा चेकिंग के बाद विषय विशेषज्ञ ने 27 छात्राओं की कॉपी को पुनर्मूल्यांकन कराने को कहा था। जिसके बाद कॉलेज की ओर से छात्राओं की दोबारा आंसरशीट पुनर्मूल्यांकन कराया गया। इसमें छात्राएं पास नहीं हो सकी।

अब सामान्य होने लगे कॉलेज की हालात
हंगामें और गुस्से के बाद गर्वमेंट गर्ल्स कॉलेज की हालात सामान्य होने लगे हैं। छात्राएं पहले की तरह ही अब कक्षाओं में आ रही है। शुक्रवार को छात्राओं की भीड़ कम रही। सभी कक्षाएं अपने नियमित समय से लग रही है। हालांकि चुनावी ड्यूटी में व्यस्त कुछ पुरुष शिक्षकों की क्लास नहीं लगी।


एहतियातन पुलिस और हरियाणा कमांडर तैनात थे। छात्राओं पर गहरी नजर रखी जा रही थी। प्रिंसिपल ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि हालात अब सामान्य है। सब कुछ रूटीन के हिसाब से चल रहा है। अगर अब भी छात्राओं को कोई शिकायत है तो सीधे लिखित में दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed