पिंकी केस की चश्मदीद छात्राओं ने चौंकाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चश्मदीद छात्राओं ने बुधवार को पिंकी के बयान को गलत बताते हुए शिक्षकों को बेकसूर बताया। पूरी घटना के बारे में लिखित जानकारी एडीसी की अध्यक्षता वाली कमेटी को दिया।
साथ ही रिजल्ट और कॉलेज की बुनियादी सुविधाओं को सुधारने की भी मांग की। बता दें कि बुधवार को सेक्टर-14 गर्वमेंट गर्ल्स कॉलेज में हुए हंगामे और छात्रा पिंकी द्वारा आत्मदाह के प्रयास के मामले में अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी छात्राओं के बयान दर्ज करने पहुंची थी।
घटना के वक्त मौजूद और पूरे हंगामे में आगे रही छात्राओं को कॉलेज प्रशासन की ओर से बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। सुबह दस बजे करीब अतिरिक्त उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह चौहान समेत अन्य अधिकारी पहुंचे थे। क्लास वाइज छात्राओं को बारी-बारी बुलाकर बात की गई और उनसे लिखित में बयान लिए गए।
किसी प्रोफेसर ने नहीं दी थी माचिस
छात्राओं ने एडीसी को बताया कि जब पिंकी आग में लिपटी थी, तो वह थोड़ी ही दूर पर थी। उस समय पर वहां पर कोई भी प्रोफेसर या टीचर नहीं थे। जिस टीचर का नाम पिंकी ने पुलिस को दिए बयान में लिया है, उसे अपने को चश्मदीद बताने वाले छात्राओं ने मुख्य द्वार पर खड़ा बताया।
साथ ही छात्राओं ने अपने रिजल्ट सुधारने, समय पर रिजल्ट जारी करने, कॉलेज में प्रोफेसर की रवैया को सकारात्मक करने और डीलिंग हैंड की संख्या को बढ़ाने की मांग की है।
अतिरिक्त उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि अभी मामले की तफ्तीश चल रही है। शिक्षकों और छात्राओं के बयान लिए जा रहे हैं। अभी फाइनल रिपोर्ट से पहले कुछ कहना मुनासिब नहीं है। जल्द ही इस पर रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त को सौंपी जाएगी।