फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pink Line Metro will be opened for public after security checks on 20 October

पिंक लाइन मेट्रो: दीपावली पर दिल्ली वालों को मिल सकता है तोहफा, 20 अक्तूबर को होगी सुरक्षा जांच

Tue, 16 Oct 2018 05:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Oct 2018 05:37 AM IST
विज्ञापन
Pink Line Metro will be opened for public after security checks on 20 October

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार) कॉरिडोर के त्रिलोकपुरी-शिव विहार सेक्शन की सुरक्षा जांच की तिथि लंबे इंतजार के बाद निश्चित हो गई है। 20 अक्तूबर को मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त इस सेक्शन की जांच करेंगे। इस निरीक्षण में सफल रहने के बाद सेक्शन को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन के त्रिलोकपुरी संजय झील-शिव विहार सेक्शन की लंबाई 17.86 किमी है। इस सेक्शन पर 15 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन हैं, जिनमें त्रिलोकपुरी संजय झील, ईस्ट विनोद नगर-मयूर विहार-2, मंडावली-वेस्ट विनोद नगर, आईपी एक्सटेंशन, आनंद विहार आईएसबीटी, कड़कड़डूमा, कड़कड़डूमा कोर्ट, कृष्णा नगर, ईस्ट आजाद नगर, वेलकम, जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकलपुरी, जौहरी एंक्लेव और शिव विहार शामिल हैं। 
विज्ञापन


इस सेक्शन पर यात्रियों को तीन इंटरचेंज की सुविधा मिलेगी। पिंक लाइन का वेलकम मेट्रो स्टेशन पर रेड लाइन पर एक इंटरचेंज होगा, जबकि ब्लू लाइन पर कड़कड़डूमा और आनंद विहार आईएसबीटी पर दो इंटरचेंज होंगे। शिव विहार की ओर से कश्मीरी गेट या दिलशाद गार्डन की ओर जाने वाले यात्रियों को वेलकम स्टेशन पर इंटरचेंज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रीत विहार, लक्ष्मी नगर, यमुना बैंक और अक्षरधाम जाने के लिए यात्रियों को ब्लू लाइन के कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज करना होगा। उधर, शिव विहार की ओर से वैशाली जाने वाले यात्रियों को ब्लू लाइन के आनंद विहार आईएसबीटी मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज करना होगा। इस सेक्शन के खुलने के बाद दिल्ली मेट्रो का रेल नेटवर्क बढ़कर 314 किमी लंबा हो जाएगा। दिवाली से पहले इस सेक्शन को यात्रियों के लिए खोलने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed