फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PIL filed in Delhi High Court removal of mobile caller tune on COVID 19 awareness in the voice of actor Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन की आवाज वाली कोविड 19 जागरूकता कॉलर ट्यून हटाने की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

Thu, 07 Jan 2021 12:57 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 07 Jan 2021 12:57 PM IST
विज्ञापन
PIL filed in Delhi High Court removal of mobile caller tune on COVID 19 awareness in the voice of actor Amitabh Bachchan
अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram/amitabhbachchan
फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज वाली कोविड 19 जागरूकता कॉलर ट्यून हटाने की मांग की है। इसको लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। किसी भी मोबाइल में कॉल लगाने से पहले अमिताभ बच्चन की आवाज में बनाई गई मोबाइल कॉलर ट्यून के माध्यम से लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कुछ तरीके कोरोना से बचाव के बताए जाते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन



वहीं कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 20,346 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। बुधवार के मुकाबले आज रिपोर्ट किए गए मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कल संक्रमण के 18,088 नए मामले सामने आए थे। संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ के पार पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20,346 नए संक्रमित मिले हैं। इस तरह देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,00,16,859 हो गई है। वहीं, इस दौरान 222 लोगों ने संक्रमण के चलते अपनी जान गंवाई है, इसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या बढ़कर 1,50,336 हो गई है।


मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 1,00,16,859 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 19,587 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं, देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों की संख्या लगातार दो लाख से नीचे बनी हुई है।


आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2,28,083 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.19 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। वहीं आईसीएमआर के अनुसार, छह जनवरी तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 17,84,00,995 है। इसमें से 9,37,590 नमूनों का सोमवार को परीक्षण किया गया था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed