इस शहर में सुअरों के आतंक से बढ़ी मुसीबत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइबर सिटी की सड़कों पर इन दिनों सुअर खुलेआम घूम रहे हैं। कारण, नगर निगम के पास उसे पकड़ कर रखने के लिए जगह नहीं है। निगम जल्द ही उनकी नीलामी की योजना तैयार कर रहा है।
अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम का अलग दस्ता बना हुआ है। सुअर की समस्या को देखते हुए इसे पकड़ कर खेड़की मांजरा गांव में रखा जाता है।
जहां से उनकी संख्या पूरी हो जाने के बाद उनको नीलाम किया जाता है। नगर निगम के ज्यादातर पार्षदों की शिकायत है कि उनके वार्डों में सुअर इन दिनों ज्यादा दिख रहे हैं।
इसलिए नहीं हुई नीलामी
जब वह नगर निगम को फोन करते हैं तो दस्ते के लोग उसे उठाने में आनाकानी करते हैं। नगर निगम की ओर से खेड़की मांजरा गांव में बना बाड़ा फुल हो गया है। इसमें 300 सुअर की रखने की क्षमता है।
करीब तीन माह से इनकी नीलामी नहीं हो सकी है। लोकसभा चुनाव आ जाने के बाद अधिकारी चुनाव में व्यस्त हो गए। इसका कारण नीलामी न हो पाना बताया जा रहा है।
चिकित्सा अधिकारी नगर निगम सुमित धनखड़ बताते हैं कि सुअर की समस्या शहर में प्रमुख है। दस्ते की ओर से धर पकड़ की जाती है। जल्द ही नीलामी के बाद बाड़ा खाली होने पर इनकी धर पकड़ फिर शुरू की जाएगी।