फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pickup fell into several feet deep ditch in Ghaziabad due to lack of sighting of Rajbehe track

Ghaziabad: रजबहे की कटी पटरी न दिखने से कई फीट गहर खाई में गिरी पिकअप, चालक घायल

Wed, 27 Nov 2024 04:47 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Wed, 27 Nov 2024 04:47 PM IST
सार

गाजियाबाद जिले के मसूरी में एक पिकअप खाई में गिर गई। इस दौरान चालक घायल हो गया। ग्रामीण ने चालक को बाहर निकाला। वहीं, क्रेन मंगवाकर पिकअप को भी बाहर निकाला गया है। 
 

विज्ञापन
Pickup fell into several feet deep ditch in Ghaziabad due to lack of sighting of Rajbehe track
खाई में गिरी पिकअप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मसूरी क्षेत्र में एक पिकअप कई फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान चालक मामूली रूप से घायल हुआ है। ग्रामीणों ने घायल हुए पिकअप चालक को बाहर निकालकर निजी चिकित्सक से इलाज करवाया। वहीं, क्रेन मंगाकर पिकअप को गड्ढे से बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि चालक पिकअप की फिटनेस कराने जा रहा था। रजबहे की कटी पटरी न दिखने से पिकअप खाई में गिर गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पिकअप चालक भूडगढ़ी रजबहे पुल के पास पहुंचा तो सामने से आ रही गाड़ी को बचाने के चक्कर में साइड से कटी हुई रजबहे की पटरी दिखाई नहीं दी, जिससे पिकअप छह-सात फीट गहरी खाई में गिरकर पलट गई। वहां मौजूद ग्रामीणों ने खाई में गिरी पिकअप के चालक को बाहर निकाला। पिकअप चालक के सिर व शरीर में चोटें आईं। ग्रामीणों ने चालक को निजी चिकित्सक से प्रथम उपचार कराया और क्रेन मंगाकर खाई में गिरी पिकअप को बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


भूड़गढ़ी निवासी नाजिम मेवाती ने बताया कि डासना रजबहे की पटरी जगह-जगह से कटी हुई है, जिससे मार्ग संकरा हो गया है। अक्सर पटरी पर आने-जाने में वाहन गिर जाते हैं और वाहन चालक घायल हो जाते हैं। कई बार रजबहे की कटी पटरी की शिकायत सिंचाई विभाग से की जा चुकी है, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस को सूचना मिल गई थी। पिकअप चालक रमेश पुत्र शिवचरण निवासी कुरैशी मार्केट मालीवाड़ा चौक गाजियाबाद को मामूली चोटें आई हैं। खतरे से बाहर हैं। पिकअप निकलवा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed