फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pickup driver robbed on KMP Expressway; case registered against three accused, including two named individuals.

Delhi NCR News: केएमपी एक्सप्रेसवे पर पिकअप चालक से लूटपाट, दो नामजद सहित तीन आरोपियों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावडू। सदर थाना क्षेत्र में केएमपी एक्सप्रेसवे पर एक पिकअप चालक के साथ लूटपाट और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर दो नामजद सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जयपुर जिले के बिशनगढ़ निवासी मुरलीधर गुर्जर ने बताया कि वह बोलेरो पिकअप वाहन से किसानों की सब्जियां पलवल और फरीदाबाद की मंडियों में पहुंचाने का कार्य करता है। 17 जून को वह शाहपुरा से सब्जियां लेकर पलवल के लिए रवाना हुआ था। 18 जून की देर रात करीब 12:30 से 1 बजे के बीच धुलावट टोल प्लाजा पार करने के बाद पलवल कट के समीप वह वाहन रोककर शौचालय के लिए उतरा था। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करने लगे। एक युवक ने उसे पीछे से पकड़ लिया, जबकि अन्य दो युवकों ने उसकी तलाशी ली और जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल फोन तथा नकदी के बारे में पूछताछ की। आरोप है कि एक युवक के पास चाकू भी था। डर के कारण उसने आरोपियों को बताया कि उसका मोबाइल फोन और रुपये वाहन में रखे हुए हैं। इसके बाद दो युवक वाहन से उसका मोबाइल फोन और पर्स लेकर फरार हो गए। इसी दौरान पीछे से एक अन्य वाहन आता देखकर पीड़ित ने शोर मचाया, जिस पर आरोपियों में से एक ने अपने साथियों राहुल और सली नाम लेकर जल्दी भागने को कहा और तीनों हाईवे से नीचे उतरकर खेतों की ओर फरार हो गए। पीड़ित ने दूसरे वाहन चालक का मोबाइल लेकर डायल-112 पर सूचना दी। उसने बताया कि उसके मोबाइल कवर में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी तथा एचडीएफसी और एयू बैंक के एटीएम कार्ड रखे हुए थे, जबकि पर्स में 4,800 रुपये नकद थे। बाद में बैंक खाते की जानकारी लेने पर उसे पता चला कि उसके एयू बैंक खाते से 10 हजार रुपये भी निकाल लिए गए हैं। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed