फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   physically challenged woman became punchayat member in gurgaon

अशक्त बेटी ने दिखाया कमाल, बनीं पंचायत समिति की सदस्य

Thu, 04 Feb 2016 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 04 Feb 2016 07:21 PM IST
विज्ञापन
physically challenged woman became punchayat member in gurgaon

अशक्त बेटी ने वह कमाल कर दिखाया, जिसकी घरवालों को उम्मीद तक नहीं थी। वह 13 वोटों से जीतकर पंचायत समिति की सदस्य बनी है।

विज्ञापन


वकीला का कहना है कि मेरा परिवार चुनाव लड़ाने के पक्ष में नहीं था, लेकिन मैं चाहती थी कि चुनाव जीतकर महिलाओं का प्रतिनिधित्व करूं।

उन्होंने बताया कि परिवार से सिर्फ दाउद खां ने मेरा साथ दिया, जबकि मेरे परिवार ने ही मेरा जमकर विरोध किया। कहते थे कि अशक्त हमारा कैसे सहारा बनेगी।

इस भ्रम को तोड़ने के लिए मैंने घर-घर जाकर वोट मांगे। मेरी मेहनत रंग लाई और आज मेरे परिवार के लोगों को मुझ पर गर्व है।

पीएचसी-सीएचसी में लैब कर्मियों की कमी
जिले की ज्यादातर पीएचसी और सीएचसी में लैब कर्मियों की कमी के कारण मरीजों के इलाज में रुकावट आ रही है, क्योंकि कई लैब से उसी दिन खून, पेशाब और बलगम की रिपोर्ट नहीं मिल पाती।

पीएचसी मरोड़ा, उजीना, घासेड़ा, नगीना, सुड़ाका, बीवां, शिकरावा में लैब टेक्नीशियन नहीं हैं, जबकि नूंह, तावडू, मोहम्मदपुर अहीर, जोरासी में भी चुनिंदा लैबकर्ता ही कार्य कर रहे हैं। लोग बार-बार मांग कर रहे हैं कि लैब कर्मियों की भर्ती तुरंत की जाए।
विज्ञापन


हाजी आरिफ, मास्टर हरपाल सैनी, नगीना सरपंच नसीम खान का कहना है कि मरीजों को लैब टेक्नीशियन न होने के कारण इन टेस्ट को प्राइवेट लैब से करवाना पड़ता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मानते हैं कि जिलेभर में लैब कर्मियों की कमी मरीजों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच के दस्तावेजों की जांच के आदेश
उपायुक्त कार्यालय ने ग्राम पंचायत इलाहाबाद की निर्विरोध सरपंच रुकमणि के दस्तावेजों की जांच करने के आदेश दिए हैं।

शिकायतकर्ता सुभाष ने राज्य चुनाव आयोग और उपायुक्त को शिकायत देकर सरपंच की फर्जी मार्कशीट होने का दावा किया है।

शिकायत में इलाहाबाद-लाहाबास की नवनिर्वाचित सरपंच के दस्तावेजों की प्रति भी लोगों ने पेश की है। दावा है कि लाहाबास की सरपंच बनने से पहले महिला बिल्कुल अनपढ़ थी, जो सर्टिफिकेट बना है उस स्कूल में संबंधित कोई रिकॉर्ड नहीं बताया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed