ग्रेटर नोएडा: 10वीं के छात्र को निर्वस्त्र कर शिक्षक ने कराया कैटवॉक, बनाया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दादरी क्षेत्र स्थित एक स्कूल में फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (पीटीआई) पर 10वीं के छात्र को निर्वस्त्र कर कैटवॉक कराने और उसका वीडियो बनाने का आरोप लगा है। पीड़ित छात्र का कहना है कि शिक्षक ने उसे कपड़े उताकर कुछ लड़कों के सामने कैटवॉक करने को कहा और उसका वीडियो बनाया, फिर वीडियो वायरल करने का डर दिखाकर यौन उत्पीड़न किया गया।
बीते शनिवार (29 सितंबर) रात पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस और परिवार के लोगों को दी। पीड़ित छात्र बुलंदशहर के शिकारपुर गांव का रहने वाला है, वह दादरी के एक निजी स्कूल में तीन दिनों तक चलने वाली मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आया था।
आरोपी शिक्षक बुलंदशहर के सिकंदराबाद के सरकारी स्कूल में अनुबंध पर शारीरिक प्रशिक्षण शिक्षक पद पर तैनात है। पीड़ित छात्र बुलंदशहर के शिकारपुर गांव का रहने वाला है, वहीं टीचर बुलंदशहर के भेटोना गांव का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात को कक्षा 10 का स्टूडेंट अपने कमरे में गद्दे पर सोया हुआ था। आरोप है कि इसी बीच दूसरे स्कूल में तैनात शिक्षक अपने 4 स्टूडेंट्स के साथ उसके कमरे में पहुंच गया और पीड़ित स्टूडेंट से गद्दा खाली करने को कहा, लेकिन उसने गद्दा देने से इनकार कर दिया। इस पर शिक्षक ने 4 छात्रों के साथ मिलकर पीड़ित को जबरन नंगा कर मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया। उससे कैटवॉक करने को मजबूर किया। इसके बाद उसका यौन उत्पीड़न किया।
वहीं इस मामले में दादरी कोतवाली प्रभारी, रामसेन सिंह ने बताया कि, शनिवार देर रात मामला संज्ञान में आया था। पीड़ित छात्र के परिवार वाले सुबह शिकायत करने थाने आए थे, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर वार्ता चल रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, स्कूल निरीक्षक गौतम बुद्ध नगर, प्रवीण कुमार उपाध्याय ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि, मामले की सूचना बुलंदशहर जिले के स्कूल निरीक्षक को दी गई है। उन्हें आरोपी शिक्षक के खिलाफ विभागीय जांच कर उचित कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।