{"_id":"6ac790bf8cc37d94c20b9696","slug":"phd-admissions-at-du-have-begun-apply-by-october-18-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-158294-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू में पीएचडी दाखिले शुरू, 18 अक्तूबर तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू में पीएचडी दाखिले शुरू, 18 अक्तूबर तक करें आवेदन
विज्ञापन
-दाखिले के लिए दिसंबर 2025 और जून 2026 की नेट परीक्षा के स्कोर होंगे मान्य
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभिन्न पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी 18 अक्तूबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने इन्फॉर्मेशन बुलेटिन जारी करने के साथ पीएचडी दाखिला पोर्टल भी सक्रिय कर दिया है। अभ्यर्थी admission.uod.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद साक्षात्कार 21 से 31 अक्तूबर तक आयोजित किए जाएंगे। पीएचडी दाखिले के लिए दिसंबर 2025 और जून 2026 में आयोजित नेट परीक्षा का स्कोर मान्य होगा। विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों के लिए ऑफलाइन साक्षात्कार अनिवार्य किया है। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर संबंधित विभाग में उपस्थित होना होगा।
साक्षात्कार के बाद संबंधित विभागों की डिपार्टमेंटल रिसर्च कमेटी (डीआरसी) और बोर्ड ऑफ रिसर्च स्टडी (बीआरएस) चयनित अभ्यर्थियों की सिफारिश करेंगे। इसकी अंतिम तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 15 नवंबर तक फीस का भुगतान करना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि विभिन्न पीएचडी कार्यक्रमों में उपलब्ध सीटों की संख्या में बदलाव संभव है। उपयुक्त अभ्यर्थी नहीं मिलने पर विभाग किसी सीट को रिक्त भी छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन
श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क :
पीएचडी कार्यक्रम में आवेदन के लिए एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रति कार्यक्रम 300 रुपये पंजीकरण शुल्क देना होगा। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना बुलेटिन को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।
मूल दस्तावेजों का सत्यापन जरूरी :
दाखिले के समय अभ्यर्थियों को मूल प्रमाणपत्रों के साथ संबंधित विभाग में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्तर पर दस्तावेज फर्जी, गलत या अपूर्ण पाए जाने पर दाखिला रद्द किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को प्रवेश से संबंधित जानकारी के लिए विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल और संबंधित विभाग की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहने की सलाह दी गई है।
एक साल में एक से अधिक बार खुलेगा पोर्टल :
डीयू ने बताया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में पीएचडी पंजीकरण पोर्टल एक वर्ष में एक से अधिक बार खोला जा सकता है। हालांकि, वर्तमान चरण में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 18 अक्तूबर की अंतिम तिथि का पालन करना होगा। विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को प्रवेश पोर्टल, ई-मेल और संबंधित विभाग की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करने की सलाह दी है, ताकि वे किसी महत्वपूर्ण सूचना या अपडेट से वंचित न रहें।