{"_id":"333714624468b079f11c1eaf46adbe8a","slug":"pg-ll-call-police-if-uncle-will-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेइंग गेस्ट करेंगे पार्टी तो अंकल पुलिस बुला लेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेइंग गेस्ट करेंगे पार्टी तो अंकल पुलिस बुला लेंगे
अमर उजाला, इंदिरापुरम
Updated Mon, 21 Sep 2015 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीएचए में देर रात तक पार्टी की तो पड़ोसी अंकल पुलिस बुला लेंगे। न्याय खंड-1 स्थित सुपरटेक आइकॉन सोसायटी के लोगों ने रविवार को थाना इंदिरापुरम में कुछ ऐसे ही पेइंग गेस्ट के खिलाफ प्रदर्शन किया।
लोगों का आरोप है कि कुछ फ्लैटों में रहने वाले युवक-युवतियां देर रात तक पार्टी करते हैं। विरोध करने पर रेजीडेंट्स को धमकाते हैं।
पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जब भी पार्टी की सूचना मिलेगी, तुरंत पुलिस पहुंचेगी और कार्रवाई की जाएगी।
सोसायटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष मनोज ठाकुर ने बताया कि सोसायटी के कुछ फ्लैट मालिकों ने कई साल से पेइंग गेस्ट रखे हैं। ये देर रात तक पार्टी करते हैं और म्यूजिक बजाते हैं, इससे सभी को परेशानी होती है।
इतना ही नहीं बाहर के युवक-युवतियां आकर माहौल खराब करते हैं। विरोध करो तो धमकी दी जाती है। आरोप है कि पुलिस को सूचना दो तो पीसीआर तक नहीं आती। जिससे रेजीडेंट्स में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
विज्ञापन
एसएचओ इंदिरापुरम ने बताया कि लोगों को आश्वासन दिया गया है कि सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचेगी और कार्रवाई करेगी।
प्रदर्शन में मनोज ठाकुर, कुलदीप नैय्यर, हेमंत कुमार, एसएम बनर्जी, अनिल त्रिपाठी राजीव गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।