फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   PF filled claim online from October, the Ministry of Labour and Employment feature

अक्तूबर से ऑनलाइन भरे पीएफ का क्लेम, श्रम और रोजगार मंत्रालय ने दी सुविधा 

Fri, 22 Jul 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 22 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
PF filled claim online from October, the Ministry of Labour and Employment feature
ईपीएफ - फोटो : demo pics

अक्तूबर से भविष्य निधि (पीएफ) खाताधारकों को क्लेम के लिए भविष्य निधि कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। श्रम और रोजगार मंत्रालय ऑनलाइन पीएफ क्लेम भरने की सुविधा करने जा रहा है। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय भविष्य निधि कार्यालय के मुताबिक, नौकरी बदलने पर पीएफ ट्रांसफर की सुविधा ऑनलाइन मिलनी शुरू हो चुकी है। भविष्य निधि संगठन की वेबसाइट पर पीएफ क्लेम का एक लिंक दिया जाएगा, जिस पर जाकर खाता धारक को यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) डालकर जानकारी भरनी होगी। 
विज्ञापन


पीएफ से जुड़ी सभी सुविधाएं लेने के लिए यूएएन को आधार, अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर से लिंक कराना जरूरी है। अक्तूबर से व्यवस्था शुरू हो जाएगी, बस तिथि तय करना बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, प्रदेश में आधार कार्ड, पैन नंबर, बैंक अकाउंट की डिटेल देने वाले 50.70 फीसदी लोगों के साथ आगरा पहले नंबर पर है। वहीं, 26.98 फीसदी कर्मियों के साथ नोएडा पांचवें नंबर पर है।

सहयोग नहीं करने वाली कंपनियों की होगी जां
यूएएन एक्टिवेट कराने के लिए कंपनियों के साथ सेक्टर-24 स्थित पीएफ क्षेत्रीय कार्यालय में रोज शाम चार बजे बैठक की जा रही है। क्षेत्रीय आयुक्त  मनोज कुमार यादव ने बताया वे कंपनियां जो कई बार बुलाने के बाद भी नहीं आ रही हैं, उन्हें नोटिस और पीएफ संबंधी जांच की जाएगी।


पीएफ का उन्होंने कितना भुगतान नहीं किया है, उसके लिए विशेष टीम कंपनी में भेजकर रिकार्डों का निरीक्षण कराया जाएगा। करीब 25 फीसदी कंपनियां, ऐसी हैं, जो सहयोग नहीं कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed