फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   person who threw water on Kejriwal told why he did this issue of ration card and salary came to the fore

'मैं तो AAP का हूं': केजरीवाल पर पानी फेंकने वाले ने बताया क्यों किया ऐसे? राशन कार्ड व सैलेरी की बात आई सामने

Sun, 01 Dec 2024 08:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 01 Dec 2024 08:21 PM IST
सार

आरोपी अशोक झा का कहना है कि वह सरकार की नीतियों से परेशान था। वह राशन कार्ड बनवाने गया तो काम नहीं हुआ। वहां उससे इंतजार करवाया गया।

विज्ञापन
person who threw water on Kejriwal told why he did this issue of ration card and salary came to the fore
अशोक कुमार झा ने बताया क्यों केजरीवाल पर फेंका पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर शनिवार को पानी फेंकने के मामले में मालवीय नगर निवासी अशोक कुमार झा से अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ की गई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अशोक की निशानदेही पर एक तिहाई पानी से भरा 500 एमएल का गिलास और बोतल जब्त कर ली गई। अशोक कुमार झा के खिलाफ धारा 126/169 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

आप सरकार की नीतियों से परेशान होकर फेंका था केजरीवाल पर पानी
मालवीय नगर के सावित्री नगर में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पानी फेंकने वाले आरोपी बस मार्शल अशोक झा को पुलिस ने 24 घंटे हिरासत में रखने के बाद छोड़ दिया। आरोपी ने आप सरकार की नीतियों से परेशान व दुखी होकर अरविंद केजरीवाल पर पानी फेंका था। पुलिस अधिकारियों का कहना है बस मार्शल ने सिर्फ पानी फेंका था। मौके से सैंपल लेकर रोहिणी स्थिति एफएसएल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी युवक अशोक झा को नए कानून की धारा 172 के तहत 24 घंटे हिरासत में रखा गया था। इसके अलावा उसके खिलाफ कलंदरा भी दर्ज किया गया है। उसे रविवार शाम को छोड़ दिया गया। आरोपी अशोक झा का कहना है कि वह सरकार की नीतियों से परेशान था। वह राशन कार्ड बनवाने गया तो काम नहीं हुआ। वहां उससे इंतजार करवाया गया। वह बस मार्शल है, मगर उसे दिवाली के मौके सैलरी नहीं मिली थी। आरोपी ने खुलासा किया है कि वह पहले आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed