फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Person died under suspicious circumstances in Bulandshahr

'शराब का आदी था पिंटू': चेहरे पर सूजन और होंठ पर निशान.. घर में मिला व्यक्ति का शव, भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 22 Feb 2025 05:59 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, गुलावठी (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुलावठी (बुलंदशहर) Published by: श्याम जी. Updated Sat, 22 Feb 2025 05:59 PM IST
सार

बुलंदशहर जिले में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर में ही पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।

विज्ञापन
Person died under suspicious circumstances in Bulandshahr
मृतक का फाइल फोटो व परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव भटौना निवासी पिंटू प्रजापति (42) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव घर में ही पड़ा हुआ मिला। मृतक के भाई का कहना है कि पिंटू के चेहरे पर चोट के निशान हैं। आए दिन परिवार के लोगों के साथ उसका विवाद रहता था। उन्होंने पिंटू की हत्या की भी आशंका व्यक्त की है। हालांकि, अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का सही कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है।

विज्ञापन


गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव भटौना निवासी पिंटू प्रजापति गांवों में फेरी कर अचार बेचने का काम करते थे। साथ ही एक ईंट भट्ठे पर भी मजदूरी करते थे। शनिवार सुबह को पिंटू अपने घर पर मृत अवस्था में पड़े मिले। उनके चेहरे पर सूजन थी और होंठ पर निशान थे, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी सुनीता मलिक पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सीओ पूर्णिमा सिंह भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बड़े भाई ऋषि प्रजापति व टीटू ने बताया कि उनका भाई पिंटू अलग मकान में रहता था। पिंटू और उसके परिजनों के बीच आए दिन विवाद रहता था। पूर्व में पिंटू की ओर से इस संबंध में थाने में भी शिकायत की गई थी। उन्होंने आशंका जताई की पिंटू की हत्या की गई है।
विज्ञापन


उधर, ग्रामीणों ने बताया कि पिंटू शराब का आदी था और इसी के चलते घर में आए दिन झगड़ा होता रहता था। मृतक पिंटू की पत्नी व दो बेटे व तीन बेटी हैं। हालांकि, मामले में अभी तक थाने पर घटना की तहरीर नहीं दी गई है। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मृतक के होठों पर निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। अभी घटना की तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed